बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। थाना कोतवाली नानपारा क्षेत्र अंतर्गत जगन्नाथपुर के मजरा बेचई पुरवा सरयू नहर के उस पार ग्रामीणों तथा राहगीरों ने एक युवती की सिर कटी लाश देखी जिसकी सूचना गांव में फैल गई गांव क्षेत्र में सनसनी फैल गई और लोगों की भीड़ धीरे-धीरे शव को देखने के लिए इकट्ठा हो गई देखने के पश्चात पता चला कि उसका शव एक या दो दिन पूर्व का है उसके शरीर से सिर गायब है देखने में ऐसा लग रहा था कि उसकी गला रेतकर हत्या हुई है। थाना कोतवाली नानपारा के अपराध निरीक्षक अवधेश यादव, प्रभारी निरीक्षक रूपईडीहा दद्दन सिंह व प्रभारी सीओ डीके श्रीवास्तव मौके पर पुलिस बल के साथ पहुंचे घटनास्थल पर फ़ॉरेंसिक टीम भी पहुंच गई पुलिस ने उस सिर कटी लाश को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम की कार्यवाही हेतु भेज दिया है क्षेत्राधिकारी ने बताया कि युवती की आयु लगभग 20 से 25 वर्ष के बीच लग रही है इस घटना के खुलासे के लिये पुलिस टीम लगा दी गई है। घटना के खुलासे के पश्चात यह पता चल सकेगा की युवती की हत्या का रहस्य क्या है और युवती कहां की थी।
फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) अमेंडमेंट बिल 2026: संप्रभुता, सिविल सोसाइटी और लोकतंत्र के बीच संतुलन का…
पूर्वांचल की तकदीर बदलने की तैयारी: देवरिया में निवेशकों का महामंथन देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।पूर्वांचल…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के मगहर हाईवे पर…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। राज्य सूचना आयुक्त राकेश कुमार ने मेहदावल तहसील में…
वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)l मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी आशीष जैन ने 04 अप्रैल,2026 शनिवार को ज्ञानपुर…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के मेहदावल तहसील में जिलाधिकारी आलोक कुमार की…