Categories: Uncategorized

संस्कार स्वच्छता स्वच्छता ही सेवा 2024 के तहत संगोष्ठी का हुआ आयोजन

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)
नेहरू युवा केंद्र, कुंवर सिंह पीजी कॉलेज राष्ट्रीय सेवा योजना व जिला गंगा समिति के संयुक्त तत्वावधान में महाविद्यालय के सभागार में 17 सितंबर से 02 अक्टूबर तक चलने वाले स्वभाव स्वच्छता, संस्कार स्वच्छता, स्वच्छता ही सेवा 2024 के तहत संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय के प्राध्यापक प्रो० अजय बिहारी पाठक व डा० राम कृष्ण उपाध्याय ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ० अजय बिहारी पाठक ने कहा की स्वच्छता को अपने जीवन में उतार कर हम भारत को समृद्धिशाली बना सकते है।
डा० राम कृष्ण उपाध्याय ने कहा कि महात्मा गांधी ने जिस भारत का सपना देखा था, उसमे सिर्फ राजनैतिक आजादी ही नही बल्कि स्वच्छ व विकसित देश की कल्पना भी थी। उन्होंने युवाओं से गंदगी को दूर करके भारत माता की सेवा करने का आह्वान किया।कार्यक्रम में उपस्थित युवाओं को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम का आभार नवीन कुमार सिंह ने प्रकट किया । इस मौके पर प्रमुख रूप से शलभ उपाध्याय, गुप्तेश्वर प्रसाद, डा० विमल कुमार, डा० सुजीत कुमार, डा०योगेंद्र, डा०अनुज पांडेय, डा०सुरेंद्र कुमार, डा० आशीष आदि लोग मौजूद रहे। साथ ही महात्मा गांधी के जयंती की पूर्व संध्या के पर नेहरू युवा केंद्र व कुंवर सिंह पीजी कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवकों के द्वारा कुंवर सिंह चौराहे पर स्थित वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा की साफ सफाई की गई।

rkpnews@somnath

Recent Posts

खेत के बीच लगा सरकारी हैंडपंप बना चर्चा का विषय, ग्रामीणों ने उठाए सवाल

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के कोपागंज ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सभा जयरामगढ़ में सरकारी धन…

5 minutes ago

एनेक्सी सभागार में पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री की प्रेस वार्ता

योजनाओं व उपलब्धियों का दिया विस्तृत ब्यौरा गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)पशुधन एवं दुग्ध विकास तथा राजनीतिक…

2 hours ago

तीन संस्थाओं के ब्रांड एंबेसडर बने अंतरराष्ट्रीय किकबॉक्सर सनी सिंह, गोरखपुर का बढ़ाया मान

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के छात्र और अंतरराष्ट्रीय किकबॉक्सर सनी सिंह…

2 hours ago

लो-हाइट अंडरपास निर्माण की मांग, विभिन्न संगठनों ने सौंपा ज्ञापन

सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया जनपद के सलेमपुर रेलवे स्टेशन परिसर में सोमवार को राष्ट्रीय…

2 hours ago

यूपीएससी में होनहारों का परचम: अनुराग डीपीआरओ, सुमित बीडीओ पद पर चयनित

बनकटा ब्लॉक क्षेत्र में हर्ष की लहरभैंसही गांव के अनुराग द्विवेदी डीपीआरओ तथा प्रताप छापर…

2 hours ago

खाकी पर दाग! पुलिसकर्मियों पर मारपीट और 10 हजार वसूली का गंभीर आरोप

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के थाना दुधारा क्षेत्र के निवासी सुधाकर कुमार…

2 hours ago