नगर के कोलम्बस इंटरनेशनल स्कूल में हुआ आयोजन
बढ़ती जनसंख्या पर चिंता जताते हुए दो बच्चों के कानून की हुई मांग
देवरिया/लार(राष्ट्र की परम्परा)। विश्व जनसंख्या दिवस के मौके पर लार नगर के कोलम्बस इंटरनेशनल स्कूल में मेरा युवा भारत द्वारा शुक्रवार को संगोष्ठी आयोजित हुई। जिसमें विद्यालय के सिनियर छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य दीपक कुमार सिंह व सामाजिक कार्यकर्ता साहू विशाल कुमार गुप्ता द्वारा मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर संगोष्ठी का शुभारंभ किया।
प्रधानाचार्य दीपक कुमार सिंह ने देश में बढ़ती जनसंख्या व उससे होने वाली विभीषिका, नियंत्रण व समाज में इसके प्रति जागृत कैसे हो सकती हैं विषयों पर बच्चों के समक्ष अपने विचार रखा।
स्वामी विवेकानंद यूथ क्लब के अध्यक्ष व विवेकानंद यूथ अवार्ड विजेता साहू विशाल कुमार गुप्ता ने देश में तेजी से बढ़ती जनसंख्या पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण के लिए जन जागरण अभियान चलाना समय की मांग बन चुकी है। जनजागरण के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाना चाहिए, ताकि भविष्य में गंभीर समस्याओं से बचा जा सके। बेरोजगारी, गरीबी, खराब स्वास्थ्य, पानी की कमी समेत कई समस्याएं सीधे तौर पर जनसंख्या से जुड़ी हुई हैं। केंद्र सरकार को दो बच्चों का कानून बनाना चाहिए।विद्यालय के उप प्रधानाचार्य विनीत कुमार वर्मा ने जनसंख्या प्रबंधन से पृथ्वी की सुरक्षा संभव विषय पर विचार मंथन किया। शिक्षक रोशन जमीर खान ने कहा कि देश में जनसंख्या की स्थिति भयावह होती जा रही है। इसका लोगों को अंदाज नहीं है इसलिए लोगों को परिवार नियोजन का महत्व समझाना पड़ेगा।
सीसी इंचार्ज स्वीकृति त्रिपाठी ने कहा कि जिस हिसाब से देश की जनसंख्या में लगातार बढ़ोतरी होती रही तो आने वाले समय में हम चीन को भी पीछे छोड़ देंगे। प्राकृतिक संसाधनों के अंधाधुंध दोहन ने हमारे बच्चों के भविष्य पर खतरा पैदा कर दिया है। रासायनिक खादों से जमीन की उर्वरा शक्ति कम होती जा रही है। पर्यावरण को खतरा पहुंचा रहा है। इसलिए आबादी को लेकर जागरूक होने की जरूरत है। विद्यालय के छात्र आसिफ, शिवम रहीम, फैजल व छात्रा साक्षी ने भी जनसंख्या दिवस विचार अपने विचार रखे।
कार्यक्रम समाप्ति के पश्चात विद्यालय के प्रांगण में एक पेड़ मां के नाम पौधरोपण किया गया। इस दौरान योगेंद्र कसेरा, रोहित गुप्ता, सद्दाब लारी, अभिमन्यु, संजीव सहित विद्यालय के शिक्षक व कर्मचारी उपस्थित रहें।
फोटो goo परिसीमन पर फिर आमने-सामने सरकार और विपक्ष! PM मोदी को खड़गे का चौथा…
फोटो goo सत्ता परिवर्तन की मांग पर सियासी संग्राम तेज! BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का…
फोटो goo MLC चुनाव में अनंत सिंह का बगावती तेवर! नीतीश कुमार पर बड़ा दावा,…
मेरठ में रिश्तों का खौफनाक अंत! पत्नी और प्रेमी को फांसी की सजा, पति की…
दुकान निर्माण और संचालन के लिए ऋण व अनुदान की सुविधा, ऑनलाइन करना होगा आवेदन…
फाइल फोटो जागृति जी न्यायिक अधिकारी देवरिया की न्यायिक अधिकारी जागृति का निधन: एम्स गोरखपुर…