आगामी लोकसभा चुनाव 2024 व त्योहार के दृष्टिगत सभागार में की गई गोष्ठी

बाराबंकी (राष्ट्र की परम्परा)
जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार व पुलिस अधीक्षक बाराबंकी दिनेश कुमार सिंह द्वारा आगामी लोकसभा निर्वाचन- 2024 के दृष्टिगत पुलिस लाइन सभागार में गोष्ठी आयोजित की गयी। उक्त गोष्ठी में प्रभारी निरीक्षक/ थानाध्यक्ष को लोकसभा चुनाव को निष्पक्ष, निर्भीक, शांतिपूर्ण एवं सकुशल सम्पन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया कि समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्र के संवेदनशील और अति संवेदनशील मतदान स्थलों का निरीक्षण कर ले तथा सम्भ्रान्त लोगों के साथ बैठक आयोजित करें। वर्तमान समय में प्रदेश में आदर्श आचार संहिता लागू है, जिसके अनुपालन के क्रम में जनपद में गठित उड़नदस्ता टीम के साथ बड़ी विन्रम्रता के साथ कैमरा ऑन करके वाहनों की चेकिंग करें। जनपद में निर्वाचन संबन्धी ड्यूटी हेतु आगमन करने वाले अर्द्धसैनिक बलों/पुलिसकर्मियों के ठहरने हेतु चिन्हित कॉलेज/स्कूल/महाविद्यालय का निरीक्षण करने हेतु निर्देशित किया गया साथ ही आगामी त्योहार होली व रमजान को जनपद में सकुशल सम्पन्न कराने तथा सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था सुदृढ रखने व शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाये रखने हेतु भी निर्देशित किया गया। उक्त गोष्ठी में जनपद के समस्त राजपत्रित/अराजपत्रित अधिकारीगण व कर्मचारीगण मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

विहिप गोरख प्रांत की बैठक में कर्तव्यों को नया स्वरूप दिया गया, रोडमैप की रूपरेखा तैयार

गोरखपुर गोरक्ष प्रांत योजना बैठक—कार्ययोजना 2026 यह बैठक विश्व हिंदू परिषद, गोरक्ष प्रांत, गोरखपुर, योजना…

2 days ago

बीबीएयू में बेटियों के लिए एनसीसी का बिगुल, 30 अगस्त तक मौका

नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की राह पर कदम बढ़ाएंगी छात्राएं, 19 से 22 वर्ष आयु वर्ग…

2 days ago

सेंट्रल बैंक के स्थापना दिवस पर आरसेटी देवरिया में हुआ भव्य पौधरोपण, “एक पेड़ माँ के नाम” का दिया संदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण…

2 days ago

शहीद शिवराज सोनार की याद में रक्तदान का महाअभियान, एसपी ने की पहल की सराहना

अनूप तिवारी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत…

2 days ago

काकोरी ट्रेन एक्शन: पटरियों पर गूंजी वह हुंकार, जिसने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी

सरदार भगत सिंह ने ‘किरती’ में लिखी वीरों की गाथा काकोरी ट्रेन एक्शन केवल सरकारी…

3 days ago

सतत कृषि ही भविष्य की समृद्धि का आधार: भुवनेश्वर नाथ पांडेय

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…

4 days ago