हज यात्रा-2026 की तैयारियों को लेकर संगोष्ठी सम्पन्न

देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा)
उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति के माननीय सदस्य मोहम्मद इफ्तेखार हुसैन के देवरिया आगमन पर वीवीआईपी गेस्ट हाउस में अधिकारियों संग बैठक के उपरांत विकास खण्ड पथरदेवा स्थित मदरसा इस्लामिया महुआरी में हज यात्रा-2025 की समीक्षा एवं हज-2026 की तैयारियों को लेकर संगोष्ठी आयोजित की गई।
संगोष्ठी में जनपद के सभी राज्यानुदानित मदरसों के प्रधानाचार्यों, मुस्लिम धर्मगुरुओं व मौलवियों ने प्रतिभाग किया। हाजी अहमद रजा मिस्बाही ने हज यात्रा संबंधी अनुभव साझा करते हुए अधिकाधिक लोगों को जागरूक करने की अपील की। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी आशुतोष पांडेय ने सभी मदरसों को हज-2026 हेतु प्रचार-प्रसार के नोडल संस्थान के रूप में सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिए।
हुसैन ने हज यात्रियों की घटती संख्या पर चिंता व्यक्त करते हुए 2 जुलाई से प्रारंभ हज-2026 आवेदन प्रक्रिया की जानकारी दी और अधिक से अधिक आवेदन सुनिश्चित करने का आह्वान किया। संगोष्ठी का समापन प्रधानाचार्य अमारूद्दीन कासमी द्वारा आभार ज्ञापन के साथ हुआ।

rkpnews@somnath

Recent Posts

संजू सैमसन का सुपर शो! 97* रन की तूफानी पारी से भारत की जीत, जश्न के बाद ICC एक्शन का खतरा

कोलकाता (राष्ट्र की परम्परा)। ICC मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में भारत…

15 minutes ago

पश्चिम एशिया में बढ़ता तनाव: ईरान का परमाणु ठिकानों पर हमले का दावा, IAEA ने नुकसान से किया इनकार

तेहरान/वियना (राष्ट्र की परम्परा)। पश्चिम एशिया में जारी सैन्य तनाव के बीच ईरान ने बड़ा…

1 hour ago

श्रीनगर में उग्र प्रदर्शन: खामेनेई की हत्या के विरोध में सड़कों पर उतरे लोग, पुलिस ने छोड़ी आंसू गैस

श्रीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के विरोध…

1 hour ago

होली: दिलों को जीतने और रिश्तों को जोड़ने का त्योहार

✍️ राजकुमार बरूआ, भोपाल “वैमनस्यं तृणीकृत्य होल्यग्नौ भस्मतां हितम्।नानारङ्गजलैबी सौमनस्यं भवेत् पुनः ।।” होली का…

2 hours ago

सिकंदरपुर में मार्च माह का बिजली रोस्टर जारी

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सिकंदरपुर नगर पंचायत क्षेत्र में मार्च माह के लिए विद्युत आपूर्ति…

2 hours ago

हर्बल रंग और स्किन केयर टिप्स: इस होली नहीं होगा कोई रिएक्शन

होली में त्वचा और आँखों की सुरक्षा: हर्बल रंगों से मनाएं सुरक्षित और बेफिक्र होलीलखनऊ…

8 hours ago