Categories: Uncategorized

नक्सलियों पर सुरक्षा बलों का वार: 1 करोड़ का इनामी सहदेव सोरेन सहित तीन शीर्ष नक्सली मारे गए

प्रतीकात्मक

हजारीबाग (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) झारखंड में नक्सल मोर्चे पर सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। हजारीबाग जिले के गोरहर में सोमवार सुबह सीआरपीएफ, कोबरा 209 बटालियन और हजारीबाग पुलिस की संयुक्त टीम ने माओवादियों के खिलाफ जबरदस्त अभियान चलाया। इस दौरान हुई मुठभेड़ में तीन कुख्यात और बड़े इनामी नक्सली ढेर हो गए।

मारे गए नक्सलियों में भाकपा माओवादी सेंट्रल कमेटी का सदस्य और 1 करोड़ का इनामी सहदेव सोरेन उर्फ प्रवेश शामिल है। इसके अलावा सैक सदस्य 25 लाख का इनामी रघुनाथ हेंब्रम उर्फ चंचल और जोनल कमांडर बिरसेन गंझू, जिस पर 10 लाख का इनाम था, भी एनकाउंटर में मारे गए।

इलाके में भारी सुरक्षा तैनात

एनकाउंटर के बाद पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। सुरक्षा बल यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि कोई और नक्सली बचकर भाग न सके। इस मुठभेड़ को झारखंड पुलिस और सीआरपीएफ की अब तक की बड़ी कामयाबियों में से एक माना जा रहा है।

नक्सलियों को करारा झटका

मारे गए तीनों नक्सली लंबे समय से झारखंड-बिहार सीमा पर सक्रिय थे और कई बड़ी वारदातों में शामिल रहे थे। सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि इनकी मौत से नक्सल संगठन को बड़ा झटका लगेगा और उनकी कमर टूटेगी।

Editor CP pandey

Recent Posts

एलपीजी आवंटन में नई गाइडलाइन लागू, आवश्यक सेवाओं को मिलेगी प्राथमिकता

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में वाणिज्यिक एलपीजी (Liquefied Petroleum Gas) के आवंटन को लेकर…

13 minutes ago

मिशन शक्ति फेज-5: जागरूकता अभियान से महिलाओं में बढ़ा आत्मविश्वास

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य…

25 minutes ago

ओवरब्रिज मरम्मत का असर: जानिए कौन सा रास्ता रहेगा खुला, कौन बंद

देवरिया ट्रैफिक अलर्ट: गोरखपुर जाने से पहले पढ़ लें यह जरूरी खबर देवरिया–गोरखपुर ओवरब्रिज मरम्मत:…

44 minutes ago

सेमीफाइनल में गंगा वॉरियर्स की दमदार जीत, फाइनल में बनाई जगह

अयोध्याधाम (राष्ट्र की परम्परा)। अयोध्या प्रीमियर लीग के सेमीफाइनल मुकाबले में गंगा वॉरियर्स ने शानदार…

56 minutes ago

रोजगार मेले में 38 युवाओं को मिली नौकरी, 175 अभ्यर्थियों ने लिया हिस्सा

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश सरकार के कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण होने के…

1 hour ago

सैनिक स्कूल परीक्षा में चमके ब्लूमिंग बड्स के छात्र, तीन का चयन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान ब्लूमिंग बड्स स्कूल के…

1 hour ago