गंडक नदी में डूबे युवक की तलाश जारी, विसर्जन के दौरान दर्दनाक हादसा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा )। तरकुलवा थाना क्षेत्र के महुआवा बाजराटार गांव में बुधवार को लक्ष्मी-गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। गांव के 22 वर्षीय युवक अवधेश प्रजापति पुत्र महेश प्रजापति गंडक नदी में डूब गया। घटना की खबर फैलते ही पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भीड़ घटनास्थल पर उमड़ पड़ी।

ये भी पढ़ें –सड़क निर्माण में लापरवाही से किसानों की फसल डूबी

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, अवधेश अपने दोस्तों के साथ लक्ष्मी-गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए गंडक नदी गया था। विसर्जन के बाद वह नहाने के लिए नदी में उतरा, लेकिन अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। साथी युवकों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन तेज बहाव के कारण सफलता नहीं मिली। इसके बाद ग्रामीणों ने तुरंत खोजबीन शुरू की और पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही तरकुलवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की टीम को बुलाकर युवक की तलाश शुरू कराई। देर शाम तक लगातार तलाशी अभियान चलाया गया, लेकिन युवक का कोई पता नहीं चल सका। नदी के तेज बहाव और गहराई के चलते गोताखोरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

ये भी पढ़ें –घरेलू कलह: मां ने दो वर्षीय बेटे संग लगाई फांसी, परिवार हुआ उजड़

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गोताखोरों की टीम को गुरुवार सुबह फिर से तलाश अभियान में लगाया जाएगा। इस हादसे से पूरे गांव में मातम छाया हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। त्योहार की खुशियों के बीच घटित इस घटना ने पूरे क्षेत्र को शोकाकुल कर दिया है।

Editor CP pandey

Recent Posts

शाका बाबा के लिए दुआओं का दौर, मेदांता अस्पताल पहुंच रहे समर्थक और शुभचिंतक

मेदांता में भर्ती दीपक मिश्र ‘शाका’ का हाल जानने उमड़ी भीड़, समर्थकों ने की शीघ्र…

43 minutes ago

ज्ञान से विवेक तक: मां सरस्वती के इन मंत्रों में छिपा है आध्यात्मिक साधना का संदेश

मां सरस्वती के मंत्रों से ज्ञान और बुद्धि की साधना, जानिए शास्त्रोक्त महत्व और जप…

1 hour ago

मंगलवार-शनिवार करें हनुमान जी के इन मंत्रों का जाप, जानिए धार्मिक मान्यता

हनुमान जी के 6 प्रभावशाली मंत्र: श्रद्धा से करें जाप, संकटों में मिलेगा संबल लेखक:…

2 hours ago

UP चुनाव से पहले अमित शाह ने खोल दिया पुराना पिटारा, कट्टे-गैंगवार और परिवारवाद पर निशाना

ग्रेटर नोएडा में निवेश और निर्यात का मंच, रायबरेली से अखिलेश की पीडीए यात्रा ने…

2 hours ago

देहरादून से इंफाल तक प्रदर्शन: SIR को लेकर कांग्रेस का चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा

SIR विवाद पर कांग्रेस का देशव्यापी प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग देहरादून/लखनऊ/इंफाल…

2 hours ago

भारी बारिश के बीच एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने किया घाटों का निरीक्षण

गणेश प्रतिमा विसर्जन की तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश बहराइच (राष्ट्र…

4 hours ago