बिटिया की शादी का कार्ड देने जा रहे स्कूटी सवार दंपति को ट्रक ने कुचला, मौत

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। शादी कार्ड देने ससुराल जा रहे दंपति को बेकाबू ट्रक ने कुचल दिया। दुर्घटना के बाद रुकने की बजाय ट्रक चालक ट्रक में फंसे दंपति को एक किलोमीटर तक घसीटता रहा। जिससे दोनों शवों के लोथड़े एक किलोमीटर तक सड़क पर बिखर गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं जिस घर में शहनाई की आवाज गुंजनी थी वहां मातम पसर गया।

जिले के मदनपुर थाना क्षेत्र के रमईपुर वार्ड निवासी मुर्तजा अंसारी अपनी पुत्री की शादी बिहार के गोपालगंज जिले के सबेया निवासी फारूक अंसारी से तय किए थे।5 दिसंबर को बारात आनी है। जिसके लिए मुर्तजा अंसारी अपनी पत्नी के साथ स्कूटी पर सवार होकर अपनी ससुराल बरहज थाना क्षेत्र महेन में निमंत्रण पत्र देने जा रहे थे। सुबह 8:45 बजे अभी वह मदनपुर थाना क्षेत्र में रास्ते में ही थे कि तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। पकड़े जाने के भय से ट्रक चालक रूकने के बजाय तेज रफ्तार कर ट्रक सहित भागने लगा। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना 112 पर दी।10 मिनट के भीतर पुलिस ने उसे घटना स्थल से एक किलोमीटर की दूरी पर पकड़ लिया। दुर्घटना में पति पत्नी दोनों के शव एक किलोमीटर तक बिखर गए। पुलिस ने ट्रक सहित चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

मदनपुर थानाध्यक्ष नवीन चौधरी ने बताया कि सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की।चालक विक्रम निषाद 22वर्ष पुत्र कैलाश निषाद हिरासत में है। तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

rkpnews@desk

Recent Posts

देवरिया के शिक्षकों के बीच पहुंचे नरेंद्र तिवारी, चुनावी अपील के साथ शिक्षिकाओं की समस्याएं भी सुनीं

देवरिया में शिक्षक MLC चुनाव की सरगर्मी तेज! नरेंद्र तिवारी ने संभाला मोर्चा, ध्रुव कुमार…

46 minutes ago

बाजार में बिछड़े दो बच्चों को मिशन शक्ति टीम ने परिजनों से मिलाया

बच्चों को सकुशल पाकर परिजनों ने पुलिस टीम की सराहना की शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…

3 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों और विसर्जन घाटों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…

7 hours ago

फॉरेस्ट क्लब के ओमेगा पार्टी हॉल में अवैध हुक्काबार का खुलासा दो गिरफ्तार

कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…

7 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था पर अधिकारियों की नजर

सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…

7 hours ago

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिले 15,500 रुपये

सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…

7 hours ago