महोत्सव हेतु तराशे जाएंगे वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक प्रतिभाएं

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। महराजगंज महोत्सव का आयोजन 1 से 3 अक्टूबर तक जिला पर्यटन एवं सांस्कृतिक परिषद के तत्वाधान में आयोजित हो रहा है। महोत्सव में मेधावी विद्यार्थियो का चयन राष्ट्रीय विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं संचार परिषद भारत सरकार व भारद्वाज ग्रामोद्योग सेवा संस्थान द्वारा किया जायेगा।
जिला विद्यालय निरीक्षक अमरनाथ राय की अध्यक्षता में जिला पुस्तकालय में महराजगंज महोत्सव के सांस्कृतिक समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक अमरनाथ राय ने कहा कि राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद तथा भारद्वाज ग्राम उद्योग सेवा संस्थान द्वारा आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम में जनपद के वैज्ञानिक और सांस्कृतिक प्रतिभाओं को तराशा जाएगा तथा उनकी स्क्रीनिंग के करके महराजगंज महोत्सव के मंच पर उन्हें अपने कार्यक्रम प्रस्तुत करने का अवसर दिया जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि महोत्सव में आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों को 25 ,26 और 27 अक्टूबर को जी एस बी एस इंटर कॉलेज महराजगंज में स्क्रीनिंग की जाएगी जिसमें जनपद के अनेक विद्यालयों के छात्र-छात्राए प्रतिभाग करेंगे।
जिला पंचायत सभागार में आयोजित होने वाले कार्यक्रम के लिए जिम्मेदारियों का बंटवारा किया गया जिसमें डॉ शांति शरण मिश्रा ,अमरेंद्र शर्मा पंकज कुमार मौर्य, को समस्त कार्यक्रमों के संचालन की जिम्मेदारी दी गई ।जबकि देवेंद्र पांडेय ,सुरेंद्र प्रसाद, पंकज मौर्या , हरिओम पांडेय ,शैलेंद्र गुप्ता, अनमोल यादव ,अखिलेश्वर राव ,सुरेंद्र प्रसाद, देवेंद्र पांडेय , अमरेंद्र शर्मा ,पंकज मौर्या, विमल कुमार पांडेय , रोहित गुप्ता ,शिरोमणि दुबे , हरिओम पांडेय, डॉ शांति शरण मिश्रा ,सुनील मिश्रा ,प्रोफेसर विजय पांडेय, प्रोफेसर ईश्वर दास ,प्रोफेसर पी एन पाठक का महत्वपूर्ण योगदान होगा।
जिला पुस्तकालय में आयोजित इस बैठक में सांस्कृतिक समिति के सदस्य सिटीजन फोरम के महासचिव विमल कुमार पांडेय ने संबोधित करते हुए कहा कि उक्त प्रतियोगिता के द्वारा जनपद की प्रतिभाओं को तरास कर एक बड़ा मंच देने का अवसर दिया जा रहा है । जी एस बी एस इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य विजय बहादुर सिंह अमित अंजन जिला विज्ञान क्लब के समन्वयक अखिलेश्वर राव प्रधानाचार्य सुरेंद्र प्रसाद राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य दमयंती यादव ,पंकज कुमार मौर्य ,डॉ शांति शरण मिश्रा ,देवेंद्र पांडे आदि ने संबोधित किया ।
बैठक में महिंद्रा नंद जायसवाल ,रोहित कुमार गुप्ता ,ओमप्रकाश शर्मा, हरिओम पांडेय ,इरफान अली ,कृष्ण मोहन मोदनवाल ,सुनील कुमार मिश्रा, राजेश शर्मा ,तुफैल अहमद सहित तमाम लोग उपस्थित रहे ।

rkpshomnath

Recent Posts

शाही पनीर से दही आलू तक, स्वादिष्ट ग्रेवी बनाने का आसान तरीका

Ai निर्मित राष्ट्र की परम्परा | घरेलू नुस्खेकई बार घर में स्वादिष्ट सब्जी बनाते समय…

7 hours ago

धर्मशाला की भीड़ से दूर नड्डी गांव की सैर, पहाड़ों की खूबसूरती के बीच जानिए विदेशों में कैसे जीवंत है रामलीला की परंपरा

फोटो Ai निर्मित लेखक: गौरव कुशवाहाविशेष प्रस्तुति | पर्यटन एवं संस्कृति बारिश की बूंदें, ठंडी…

9 hours ago

पकड़ी नौनिया बनी ओवरऑल चैंपियन, सोनरा की टीम उपविजेताए

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्रीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता-2026 में न्याय पंचायत पकड़ी नौनिया के…

11 hours ago

आठवीं की छात्रा खुशी बनी एक दिन की बीएसए, अधिकारियों से लिया कामकाज का हिसाब

वेतन भुगतान से लेकर स्कूलों में भोजन की गुणवत्ता तक की ली जानकारी, समयबद्धता और…

11 hours ago

51.25 रुपये किलो चीनी की बिक्री शुरू आम उपभोक्ताओं को 60 रुपये में देने का दावा

त्रिवेणी शुगर मिल रामकोला के कारखाना प्रबंधक मानवेंद्र राय ने किया शुभारंभ गोरखपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)त्योहारों…

13 hours ago

31 मुकदमों की 1324 लीटर अवैध शराब पर चला पुलिस का बुलडोजर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। थानों में लंबित माल के निस्तारण को लेकर महराजगंज पुलिस ने…

13 hours ago