नालंदा /बिहार(राष्ट्र की परम्परा डेस्क) जिले के परवलपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। मई गांव निवासी 10 वर्षीय जौसब कुमार की स्कूल जाते समय तेज रफ्तार स्कार्पियो की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। जौसब, नीतीश यादव का पुत्र था और रोज की तरह स्कूल जा रहा था।
घटना बिहार शरीफ-एकंगरसराय मुख्य मार्ग पर मई पेट्रोल पंप के समीप हुई। हादसे के बाद क्षेत्र में आक्रोश फैल गया। गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। उन्होंने एक यात्री बस में तोड़फोड़ की, वहीं हादसे में शामिल स्कार्पियो चालक के साथ जमकर मारपीट की गई और गाड़ी में आग लगा दी गई।
मौके पर पहुंची पुलिस को भी विरोध का सामना करना पड़ा। लोगों की भीड़ और पुलिस के बीच झड़प हो गई, जिसमें कुछ पुलिसकर्मियों को हल्की चोटें आईं। हालात को नियंत्रित करने में पुलिस को करीब ढाई घंटे लग गए। इस दौरान पूरे मार्ग पर आवागमन ठप रहा।
प्रशासन की ओर से मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने और दोषी वाहन चालक पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है। पुलिस ने हालात पर काबू पा लिया है, लेकिन गांव में अभी भी तनाव बना हुआ है।
ट्राई का बड़ा बदलाव: डेटा नहीं चाहिए तो सिर्फ कॉल-एसएमएस का विकल्प, मोबाइल रिचार्ज बाजार…
जांच करती पुलिस https://twitter.com/yadavakhilesh/status/2103082886534660472?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2103082886534660472%7Ctwgr%5Ef8a7d965d1fb30063cff67ca97385e80c50901a3%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.prabhatkhabar.com%2Fstate%2Futtar-pradesh%2Fup-crime-news-gram-pradhan-son-beaten-to-death-after-birthday-party-village-tense मुजफ्फरनगर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पुरकाजी थाना क्षेत्र के हरैटी गांव…
समस्तीपुर में युवक-युवती से अभद्रता का वीडियो वायरल, पुलिस जांच शुरू समस्तीपुर (राष्ट्र की परम्परा…
ट्रंप-शी वार्ता पर भारत की नजर, टैरिफ और रेयर अर्थ से तय होंगे वैश्विक व्यापार…
जम्मू-कश्मीर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा और प्रशासनिक स्तर पर एक साथ कई…
सौजन्यसे PS शिलांग/नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। मेघालय की राजनीति में बड़ा बदलाव सामने…