फाइलों में चल रहा है स्कूल

खंड शिक्षा अधिकारी ने बीएसए को मान्यता रद्द करने का लिखा पत्र

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा )
खंड शिक्षा अधिकारी ने अजमतगढ़ के स्थलीय निरीक्षण में आधा दर्जन प्राइवेट विद्यालय धरातल पर नहीं मिले।
शनिवार को खण्ड शिक्षा अधिकारी अजमतगढ़ निर्भय नारायण सिंह के द्वारा यूडी आई एस इ एवं अजमतगढ़ क्षेत्र के आधा दर्जन विद्यालयों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। स्थलीय निरीक्षण में आधा दर्जन विद्यालयों का अस्तित्व धरातल पर नहीं पाया गया। इन विद्यालयों द्वारा छात्र प्रोफाइल का विवरण न भरने, भौतिक स्थिति मानवीय स्थिति और शैक्षणिक स्थिति जो यूडीआईएसइ कोड पर रहता है, वह भरा नहीं गया था। इन विद्यालयों का स्थलीय भ्रमण किया गया और निर्देश दिया गया कि जल्द से जल्द छात्रों का विवरण यूडीआईएसइ पर फीड करना सुनिश्चित करें।
भ्रमण के दौरान
होसनांकी देवी विकलांग क्रमोत्तर प्राथमिक विद्यालय बनकटिया,
मदरसा असफाक उल्ला शिक्षण संस्थान बनकटिया,मदरसा असफाक उल्ला निशा शिक्षण संस्थान बनकटिया,ज्ञान स्थलीय बनकटिया,
होसनाँकी बालिका प्राइमरी पाठशाला मुजार,माँ मगरी बालिका जूनियर हाईस्कूल मुजार, का स्थलीय निरीक्षण किया गया, इसपर खंड शिक्षा अधिकारी अजमतगढ़ निर्भय नारायण सिंह ने बताया कि ये विद्यालय धरातल पर नहीं पाए गए, केवल मान्यता लेकर फाइलों में सिमट गए हैं। इनका अस्तित्व धरातल पर नहीं रहा है। इनके खिलाफ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आजमगढ़ को इन विद्यालयों का UDISE बंद करने तथा मान्यता रद्द करने संबंधित पत्रावली प्रेषित कर दी गई है।
खण्ड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि ये सभी विद्यालय मानक पर खरे नही मिले इसलिए इनके खिलाफ कार्यवाही हेतु पत्रवाली प्रेषित की गई है।

rkpnews@desk

Recent Posts

निरसा में गोलियों की गूंज: पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात शूटर सागर सिंह घायल, गिरफ्तार

सांकेतिक धनबाद (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। धनबाद के निरसा क्षेत्र में पुलिस और अपराधियों के…

5 hours ago

UPI के नए चार्ज पर कानूनी चुनौती, MDR फ्रेमवर्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका

सुप्रीम कोर्ट पहुंचा UPI MDR विवाद, ₹2,000 से अधिक के मर्चेंट पेमेंट पर 0.4% शुल्क…

6 hours ago

प्लास्टिक से ई-कचरे तक: फेंकी हुई चीजों में छिपी नई अर्थव्यवस्था की ताकत

विश्व चक्रीय अर्थव्यवस्था मंच 2026: क्या प्लास्टिक और ई-कचरे का कबाड़ बनेगा नई अर्थव्यवस्था की…

12 hours ago

राजभाषा हिन्दी के जागरूकता हेतु मऊ स्टेशन पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता

वाराणसी(राष्ट्र क़ी परम्परा)मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी आशीष जैन के निर्देशानुसार तथा वरिष्ठ मंडल आंकड़ा एवं…

13 hours ago

जनगणना की तैयारियों में लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई

16 नवंबर से 30 नवंबर तक चलेगी स्वगणना, एक दिसंबर से शुरू होगी जनसंख्या गणना…

13 hours ago