कंपोजिट विद्यालय रानीपुर रजमो पर स्कूल चलो अभियान की निकाली गई रैली

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा )
कंपोजिट विद्यालय रानीपुर रजमो, प्राथमिक विद्यालय रानीपुर रजमो द्वितीय, प्राथमिक विद्यालय रामपुर के बच्चों द्वारा संयुक्त रैली निकाली गई।रैली को खंड शिक्षा अधिकारी मुहम्मदपुर राकेश कुमार,ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रानीपुर रजमो मान सिंह, पूर्व प्रधानाध्यापक राजेंद्र प्रसाद मिश्र ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालय रामपुर घनश्याम उपाध्याय, नोडल संकुल शिक्षक अंजनी मिश्रा, रमाकांत भारतीय, महेंद्र कुमार,धर्मेंद्र, ज्ञानप्रकाश सिंह, सौम्या पाण्डेय, अभिनव त्रिपाठी, शालिनी मिश्रा,मंजू यादव,सरिता, सुनीता, सुजीत सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहें। इस अवसर पर सभी लोगो ने ग्रामवासी से अपील किया की सरकार के निरंतर कार्य करने की वजह से अब परिषदीय स्कूल में शिक्षा का स्तर बहुत अच्छा हो गया है इस लिए आप लोग अधिक से अधिक संख्या में बच्चो का प्रवेश परिषदीय स्कूल में कराएं। हम बच्चों का नारा है शिक्षा अधिकार हमारा है, बच्चे मांगे प्यार दो शिक्षा अधिकार दो, सब पढ़े सब बढ़े, मम्मी पापा हमें पढ़ाओ स्कूल में चलकर नाम लिखाओ, पापा सुन लो बिना हमारी पढ़ने की है उम्र हमारी जैसे नारे लगाकर लोगों को जागरूक कर रहे थे। रैली ग्राम पंचायत रानीपुर रजमो के पहिलेपुर ,रानीपुर रजमो, रामपुर एवं अन्य सभी पुरवे में भ्रमण कराया गया।

rkpnews@desk

Recent Posts

16 फरवरी को ‘स्वच्छ पर्यावरण एवं स्वस्थ जीवन’ पर जनपद स्तरीय विज्ञान प्रतियोगिता

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाने और विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित…

1 hour ago

बहराइच: जुमे की नमाज के दौरान नवाबगंज में सतर्क रही पुलिस

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से थाना नवाबगंज क्षेत्र में…

2 hours ago

बहराइच: झोपड़ी में घुसा हिंसक जानवर, 7 वर्षीय श्याम मिश्रा गंभीर घायल

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। थाना रुपईडीहा क्षेत्र के रामनगर गांव में बृहस्पतिवार देर रात एक…

2 hours ago

नेपाल-भारत बॉर्डर डिस्ट्रिक्ट को-ऑर्डिनेशन बैठक नेपालगंज में सम्पन्न

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा, शांति व्यवस्था और प्रभावी समन्वय को…

2 hours ago

बोर्ड परीक्षाओं के बीच ध्वनि प्रदूषण पर सख्ती, 42 डीजे संचालकों को नोटिस

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। बोर्ड परीक्षाओं के मद्देनजर शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए सिकंदरपुर…

2 hours ago

नवानगर की प्रधान शीला सिंह का आकस्मिक निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। विकास खंड नवानगर अंतर्गत ग्राम पंचायत भरथाव की वर्तमान प्रधान एवं…

2 hours ago