फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नौकरी कर रहे सफाईकर्मी हुआ बर्खास्त

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।  जिला पंचायत राज अधिकारी सर्वेश कुमार पाण्डेय ने बताया है कि सफाईकर्मी कांति देवी को सम्यक जांचोपरांत फर्जी दस्तावेज के आधार पर नौकरी पाने की पुष्टि होने पर नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि कांति देवी द्वारा शासनादेश में उल्लिखित नियम के विरूद्ध फर्जी कागजात जैसे शैक्षिक प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र लगाकर सफाई कर्मी की नौकरी प्राप्त करने का आपराधिक कृत्य किया गया है जिसके लिये वे पूर्ण रूप से दोषी हैं।
डीपीआरओ ने बताया है कि अभिलेखानुसार कांति देवी को वेतन एवं अन्य मदों में मु0 5535323 (पचपन लाख पैंतीस हजार तीन सौ तेईस ) रू० का भुगतान किया गया है। कांति देवी को निर्देशित किया गया है कि उक्त शासकीय धनराशि जिला कोषागार, देवरिया के सम्बन्धित हेड में पत्र प्राप्ति के एक पक्ष के अन्दर जमा कराते हुए जमा रसीद जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय में प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें। अन्यथा की स्थिति में उनसे उक्त धनराशि की वसूली भू राजस्व की भांति कराने की कार्यवाही प्रख्यापित कर दी जायेगी जिसका सम्पूर्ण उत्तदायित्व कान्ती देवी का होगा।
सहायक विकास अधिकारी पंचायत विकास खण्ड रुद्रपुर को निर्देशित किया गया है कि वे पत्र प्राप्ति के तीन दिवस के अन्दर कांति देवी के विरूद्ध सुसंगत धाराओं में सम्बन्धित थाने में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए उसकी सूचना कार्यालय में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

rkpnews@desk

Recent Posts

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

13 hours ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

1 day ago

घर में घुसे जहरीले कोबरा ने ली मासूम की जान, 10 वर्षीय सपना की मौत से गांव में मातम

निचलौल रेफर के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, रेस्क्यू टीम…

1 day ago

बीबीएयू में राष्ट्रीय मीडिया कार्यशाला, जिम्मेदार पत्रकारिता और फैक्ट-चेकिंग पर दिया गया जोर

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…

2 days ago

भूगोल की पढ़ाई के खुले नए रास्ते, अब किसी भी संकाय के छात्र ले सकेंगे प्रवेश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…

2 days ago

भाजपा नेताओं ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का किया भव्य स्वागत

बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…

2 days ago