बलिया में एससी व सामान्य वर्ग की छात्रवृत्ति फाइलें कॉलेजों में अटकीं


कुल आवेदनों में 40 फीसदी से अधिक लंबित, विभाग ने दिए सख्त निर्देश

बलिया (राष्ट्र की परम्परा न्यूज) सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत बलिया जिले में अनुसूचित जाति (एससी) और सामान्य वर्ग के छात्रों के प्री-मैट्रिक तथा पोस्ट-मैट्रिक (11-12) आवेदन की प्रक्रिया धीमी पड़ गई है। कॉलेजों द्वारा अंतिम सबमिशन रिपोर्ट से स्पष्ट है कि बड़ी संख्या में आवेदन कॉलेज स्तर पर ही अटके हुए हैं। इससे हजारों छात्रों की छात्रवृत्ति समय पर मिलने की संभावना कमजोर हो गई है। जिले में एससी वर्ग के तहत प्री-मैट्रिक श्रेणी में कुल 7382 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 5050 आवेदन फॉरवर्ड किए गए हैं, जबकि 3310 आवेदन लंबित हैं — यानी लगभग 44.8 प्रतिशत आवेदन कॉलेज स्तर पर रुके हुए हैं। पोस्ट-मैट्रिक (11-12) में 5781 आवेदन आए, जिनमें 3716 आवेदन फॉरवर्ड और 2434 आवेदन लंबित हैं — यानी करीब 42 प्रतिशत आवेदन अधूरे हैं। दोनों स्तरों को मिलाकर एससी श्रेणी के 13,163 आवेदन में से 5744 आवेदन (43.6%) कॉलेजों में ही फंसे हुए हैं। वहीं सामान्य वर्ग के प्री-मैट्रिक में 3093 आवेदन आए, जिनमें से 1901 आवेदन फाइनल सबमिट, जबकि 1109 आवेदन लंबित हैं — यानी 35.8 प्रतिशत आवेदन रुके हुए हैं। पोस्ट-मैट्रिक में 3059 आवेदन में से 1781 फॉरवर्ड और 1001 लंबित हैं — यानी 32.7 प्रतिशत आवेदन अभी भी अधूरे हैं। दोनों वर्गों को मिलाकर बलिया जिले में कुल 19,315 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 13,247 आवेदन फाइनल सबमिट, जबकि 7800 आवेदन कॉलेज स्तर पर अटके हैं। इसका अर्थ है कि करीब 40.4 प्रतिशत आवेदन प्रक्रिया में लंबित हैं। जिला समाज कल्याण अधिकारी रमेश कुमार ने बताया कि कई कॉलेजों में सत्यापन और फॉरवर्डिंग की प्रक्रिया धीमी है। ऐसे कॉलेजों को नोटिस जारी किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि शासन स्तर से सख्त निर्देश हैं कि सभी फ्रेश और रिन्यूअल फॉर्म निर्धारित समयसीमा में फाइनल किए जाएं ताकि छात्रवृत्ति में देरी न हो।
विभाग पोर्टल की नियमित मॉनिटरिंग कर रहा है और जिन संस्थानों ने अब तक डेटा अपडेट नहीं किया है, उनसे तत्काल रिपोर्ट मांगी गई है।
शैक्षिक सत्र 2025-26 की अंतिम तिथि नजदीक आने से विभाग और कॉलेज प्रशासन दोनों पर समयबद्ध निस्तारण का दबाव बढ़ गया है।
छात्रों का कहना है कि यदि सत्यापन में तेजी नहीं आई, तो छात्रवृत्ति भुगतान में देरी से उनकी पढ़ाई पर असर पड़ सकता है।

Karan Pandey

Recent Posts

मनमाने नोटिसों के विरोध में व्यापार मंडल ने जिला पंचायत को सौंपा ज्ञापन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला पंचायत द्वारा व्यापारियों को जारी किए जा रहे…

2 hours ago

युवा पर्यावरण योद्धा जय वर्धन सिंह को मिला ‘यूथ क्लाइमेट चैंपियन’ सम्मान

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पर्यावरण संरक्षण, सस्टेनेबिलिटी और शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर…

2 hours ago

भानपुर सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 88 मामलें प्राप्त हुए, जिसमें से 06 का मौके पर निस्तारण

बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)l जिलाधिकारी के निर्देशन में जिला स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील भानपुर…

2 hours ago

सड़क हादसे मे दो घायल मेडिकल कालेज रेफर

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) नगर में हुए हादसे मे दो व्यक्ति घायल होगा गए, स्थानीय लोगो…

2 hours ago

उपायुक्त उद्योग राजकुमार शर्मा को दी गई भावभीनी विदाई

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र, संत कबीर…

2 hours ago

ग्लोबल साइंटिफिक इंडेक्स में डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति सहित चार शिक्षकों को मिली अंतरराष्ट्रीय पहचान

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के लिए गौरव का विषय है कि…

2 hours ago