सशस्त्र सीमा बल द्वारा नशा मुक्त भारत पर कार्यशाला का आयोजन किया

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) 59वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल नानपारा के प्रागण में नशा मुक्त पखवाड़ा के अंतर्गत जिला अस्पताल बहराइच के मनोचिकित्सकों की संयुक्त टीम द्वारा जवानों के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य कल्याण और नशा से उन्मूलन के संदर्भ में कार्यशाला का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम की अगुवाई हिमाशु दुबे उप कमांडेंट, 59वीं वाहिनी के निर्देशन में किया गया, जिसमे डॉ. विजित जैसवाल एवं डॉ. अलका पाण्डेय ( मानशिक रोग विशेषज्ञ) और उनकी टीम द्वारा वाहिनी के जवानों को नशा मुक्ति एवं संबंधित उपचार के बारे में जानकारी दी गई।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए मनोचिकित्सक डॉ. विजित जैसवाल (मानशिक रोग विशेषज्ञ) द्वारा जवानों को नशा के सेवन से होने वाले बिमारियों, शारीरिक विगातियो एवं दुर्षप्रभाव के बारे में अवगत कराया । साथ ही नशा मुक्त होने के उपायों एवं उपचारों पर विस्तृत रूप से चर्चा भी किया , जिससे बल एवं समाज को नशा मुक्त एवं स्वस्थ बनाया जा सके। साथ ही बेहतर जीवन शैली को अपनाने एवं तनावमुक्त होने के नुश्खे भी मनोचिकित्सक द्वारा साझा किए गए । कार्यक्रम के दौरान शेखर बजाज उप-कमांडेंट, डॉ. विकास कुमार सिंह उप कमांडेंट (पशु चिकित्सक), गौतम शर्मा सहायक कमांडेंट निरीक्षक (प्रशासन) मदन लाल एवं 59वीं वाहिनी के समस्त अधीनस्थ अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे ।

rkpnews@desk

Recent Posts

ऑपरेशन सदर्न स्पीयर: अमेरिकी कार्रवाई में 3 नावें निशाना, 11 की मौत; ड्रग तस्करी पर बड़ा सैन्य अभियान

Donald Trump के नेतृत्व में अमेरिका ने वेनेजुएला से जुड़े सैन्य तनाव के बीच ऑपरेशन…

25 seconds ago

युवाओं के सपनों को पंख देगा Mukhyamantri Yuva Udyami Vikas Abhiyan, 20 फरवरी को महराजगंज में वृहद ऋण शिविर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। Maharajganj में युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और स्थानीय स्तर पर रोजगार…

4 minutes ago

UP PCS Transfer: यूपी में 6 PCS अफसरों के तबादले, संजीव कुमार उपाध्याय बने नगर मजिस्ट्रेट अयोध्या

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। Uttar Pradesh सरकार ने मंगलवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते…

8 minutes ago

अग्निवीर भर्ती 2026: 8वीं-10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा अवसर

1 अप्रैल तक करें आवेदन: 8वीं–10वीं पास युवाओं के लिए सेना में बंपर भर्ती नई…

1 hour ago

आगरा: यूपी बोर्ड परीक्षा से एक दिन पहले 10वीं की छात्रा ने की आत्महत्या

आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। Agra के थाना न्यू आगरा क्षेत्र के नगला बूढ़ी इलाके में…

1 hour ago

महाराजगंज में डीआईजी एस. चनप्पा का वार्षिक निरीक्षण, होली-रमजान पर सख्त अलर्ट

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। Maharajganj में मंगलवार को गोरखपुर परिक्षेत्र के डीआईजी एस. चनप्पा ने…

1 hour ago