Categories: Uncategorized

सशस्त्र सीमा बल को सर्वश्रेष्ट वाहिनी का ख़िताब हासिल करने का गौरव मिला, मुख्य अतिथि रहें गृहमंत्री

वाहिनी के कार्मिकों को भारत सरकार गृह मंत्रालय द्वारा मिला गैलेंट्री अवार्ड

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । भारत नेपाल सीमा पर तैनात 42वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल को लगातार तीन बार सर्वश्रेष्ट वाहिनी का ख़िताब हासिल करने का गौरव प्राप्त हुआ है। इसी गौरव को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी बल के 61वें स्थापना दिवस के अवसर पर बल मुख्यालय द्वारा बल की प्रचालन एवं अहम विभिन्न गतिविधियों के आंकलन के आधार पर भारत नेपाल सीमा पर सर्वश्रेष्ट सीमा चौकी की चयन श्रेणी में एसएसबी 42वीं वाहिनी की सीमा चौकी रुपैडिहा को बल में द्वितीय स्थान से नवाजा गया है। बल के 61वी वर्षगाँठ समारोह के अवसर सीमांत मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल सिलीगुड़ी, पश्चिम बंगाल में आयोजित समारोह में गृहमंत्री अमित शाह, एवं सहकारिता मंत्री, भारत सरकार, मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे । मुख्य अतिथि के समक्ष बल के वीर जवानो के द्वारा सलामी,मार्च,सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा विभिन्न साहसिक करतलो का प्रदर्शन किया गया।मुख्य अतिथि को कार्यक्रम के दौरान बल के गौरवशाली 61 वर्षो के इतिहास को बताया गया कि बल किस प्रकार स्पेशल सर्विस ब्यूरो से सशस्त्र सीमा बल की भूमिका में आया और केन्द्रीय सशस्त्र बलों में अपनी सर्वाधिक लोकप्रियता वाला बल बना।सशस्त्र सीमा बल पहला सीमा रक्षक बल है जिसने महिलाओं की भर्ती की तथा महिलाएं विभिन्न दुर्गम क्षेत्रों में पुरुषों से कंधे से कन्धा मिलाकर ड्यूटी का निर्वहन कर रही है।बल के 61वी वर्षगाँठ समारोह के अवसर पर गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह द्वारा 42वी वाहिनी के निरीक्षिक सामान्य कुमार ऋतुराज को उनके साहसिक एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ बगहा मुठभेड़ में 04 नक्सलियों को मार गिराने हेतु गैलेंट्री अवार्ड से सम्मानित किया गया , इसके अतिरिक्त 42वीं वाहिनी में तैनाती के दौरांन आरक्षी/सामान्य विजय कुमार जो आन्तरिक सुरक्षा ड्यूटी हेतु जम्मू-कश्मीर में तैनात थे पोस्ट ड्यूटी के दौरान पुलवामा में आंतकियों की गोली सर में लगने से शहीद हो गए थे उन्हें भी मरणोपरांत गैलेंट्री अवार्ड से सम्मानित किया गया जिसे उनकी अर्धांगिनी ने ग्रहण किया।

rkpnews@somnath

Recent Posts

बेटे की 6 मार्च की शादी पर संकट, एक लाख नकद और आभूषण ले जाने का आरोप भांजे संग फरार हुई महिला

अलीगढ़ के बीसनपुर गांव की घटना से मचा हड़कंप अलीगढ़ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)उत्तर प्रदेश…

2 hours ago

अग्निकांड की भयावह कहानी: बेटियों की लाश से लिपटकर रोता रहा पिता

मेरठ अग्निकांड: लिसाड़ी गेट के किदवई नगर में 6 की दर्दनाक मौत, बाले मियां कब्रिस्तान…

2 hours ago

लखनऊ विश्वविद्यालय में धार्मिक गतिविधियों पर प्रशासन का सख्त रुख क्यों?

लखनऊ विश्वविद्यालय लाल बारादरी विवाद: 13 छात्रों पर 50-50 हजार का शांति बॉन्ड, एक साल…

2 hours ago

बोर्ड परीक्षा में “नकल महायज्ञ” का खुलासा: मिश्रित सीटिंग ध्वस्त, वाइस रिकॉर्डिंग बंद, शिकायतकर्ता ही हटाए गए

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)बोर्ड परीक्षा में नकल महायज्ञ का सनसनीखेज खुलासाकुशीनगर बोर्ड परीक्षा इस…

3 hours ago

CTET पास उम्मीदवारों के लिए सरकारी नौकरियों की जानकारी

DSSSB Recruitment 2026: 911 पदों पर बंपर वैकेंसी, 24 फरवरी से आवेदन शुरू, ऐसे करें…

4 hours ago

चतरा सिमरिया कसारी जंगल विमान हादसा: तेज बारिश में गिरी एयर एंबुलेंस, 7 की मौत

रांची (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)चतरा सिमरिया कसारी जंगल विमान हादसा: बारिश, धमाका और आग की…

4 hours ago