संत यात्रा मतदाता जागरूकता अभियान

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
विश्व हिंदू परिषद,जनपद देवरिया के तत्वाधान में संत यात्रा मतदाता जागरूकता अभियान 21 मई से 24 मई 2024 तक संगठन मंत्री राजेश व प्रदेश उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम मरोदिया,जिलाध्यक्ष उपेंद्र शाही द्वारा राम जानकी मंदिर सुभाष चौक देवरिया से ध्वज दिखा कर रवाना किया गया | देवरिया संसदीय क्षेत्र और बांसगांव संसदीय क्षेत्र की जिला देवरिया के प्रत्येक प्रखंडो मे यात्रा के माध्यम से मतदाताओं में जागरूकता फैलाई गयी | संगठन का मूल उद्देश्य समस्त मतदाताओं में सनातन धर्म रक्षार्थ शत प्रतिशत मतदान करने के लिएअपील की गई | संत यात्रा देवरिया नगर होते हुए प्रखंड देवरिया देहात, रामपुर कारखाना, पथरदेवा, तरकुलवा, देसई देवरिया, बैतालपुर, गौरीबाजार, होते हुए आज दिनांक 24 मई 2024 को रुद्रपुर पंहुचा रुद्रपुर के ग्राम सभाओ में मतदाता जागरण करते हुए दुग्धश्वर नाथ मंदिर पंहुचा और यात्रा विराम हुआ | संत यात्रा में सम्लित संत बालक दास ( नागाबाबा ), प्रान्त उपाध्यक्ष पुरषोत्तम मरोदिया, पूर्व प्रान्त मंत्री बंसराज पाण्डेय, व्यापार मण्डल के प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र नाथ त्रिपाठी,प्रान्त संयोजक दुर्गेश,विभाग संगठन मंत्री दर्शन , जिलामंत्री रामसिंह, जिला सहमंत्री डॉ धनेश अर्चक पुरोहित धर्मराज, प्रखंड अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह, प्रखंड उपाध्यक्ष रविन्द्र ,गौरक्षा प्रमुख भागवत, जिला सह मंत्री जयशिव मिश्र, प्रखंड मंत्री गोविन्द पाण्डेय इत्यादि पदाधिकारी उपस्थित रहे |

rkpnews@somnath

Recent Posts

ट्रैफिक व्यवस्था को मिलेगी नई दिशा शहर में खुलेंगे चार नए ट्रैफिक थाने

अवैध पार्किंग और ई-रिक्शा की मनमानी पर लगेगी लगाम निर्धारित रूट पर ही चलेंगे ई-रिक्शा…

14 minutes ago

पुलिस लाइन में रिक्रूट आरक्षियों का शस्त्र प्रशिक्षण में रबर बुलेट व डमी ग्रेनेड थ्रो की करायी गयी परीक्षा

मऊ (राष्ट्र की परम्परा) पुलिस अधीक्षक इलामारन के नेतृत्व में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने…

19 minutes ago

AI समिट विवाद: यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन पर सीएम योगी का तीखा हमला

नई दिल्ली स्थित Bharat Mandapam में आयोजित AI समिट के दौरान इंडियन यूथ कांग्रेस के…

1 hour ago

मऊ में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026: 22 फरवरी को विशेष अभियान दिवस

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद मऊ में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026…

1 hour ago

देवरिया में ‘जिला सैनिक बंधु’ बैठक 27 फरवरी को, समस्याओं का होगा समाधान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और उनके आश्रितों की समस्याओं के समाधान…

1 hour ago

मऊ: कोपागंज साइबर टीम की कार्रवाई: ₹24,416 की ठगी राशि वापस

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। साइबर फ्रॉड पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए कोपागंज थाने की साइबर…

2 hours ago