माघी पूर्णिमा पर जिले भर में श्रद्धा से मनी संत रविदास जयंती

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। माघी पूर्णिमा के पावन अवसर पर जनपद में संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाई गई। शहरी से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक धार्मिक उत्साह देखने को मिला। विभिन्न आयोजनों में समाज के सभी वर्गों की सहभागिता रही, जिससे सामाजिक समरसता और भाईचारे का संदेश मजबूत हुआ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद के 36 स्थानों पर संत रविदास की प्रतिमाएं स्थापित की गईं, जिनमें से 27 स्थानों से भव्य शोभायात्राएं और जुलूस निकाले गए। श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए ध्वज और बैनर के साथ जुलूस में शामिल हुए। कई स्थानों पर पुष्प वर्षा कर जुलूसों का स्वागत किया गया।
हुसैनपुर में निकले जुलूस में सबसे अधिक भीड़ देखने को मिली। यहां संत रविदास की प्रतिमा को सुसज्जित पालकी में विराजमान कर पूरे क्षेत्र में भ्रमण कराया गया। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने जयघोष करते हुए भक्ति भाव से सहभागिता की। जगह-जगह भंडारे और प्रसाद वितरण की भी व्यवस्था रही।
मलेजी, बरहुचा, खरीद, काजीपुर, बघुड़ी, शहीद सहित दर्जनों गांवों और कस्बों में पूजा-पाठ, भजन-कीर्तन और सत्संग आयोजित हुए। वक्ताओं ने संत रविदास के संदेश—समानता, मानवता और जाति-पांति से ऊपर उठकर समाज सेवा—पर प्रकाश डाला।
राजनीतिक और सामाजिक संगठनों ने भी कार्यक्रमों में भागीदारी की। बहुजन समाज पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष सिकंदर कुमार गौतम ने भरोसा और गाजीपुर में स्थापित प्रतिमाओं का फीता काटकर उद्घाटन किया और संत रविदास के विचारों को समाज के लिए मार्गदर्शक बताया।
हुसैनपुर में रात्रिकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों ने भक्ति गीत, झांकियां और नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से संत रविदास के जीवन प्रसंगों को मंच पर प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। जनपद भर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे और सभी आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

निजी स्कूलों की महंगी फीस, बड़े दावे और हकीकत

चमकदार विज्ञापन बनाम वास्तविक परिणाम: निजी स्कूलों की पड़ताल (विज्ञापनों में सफलता की गारंटी, लेकिन…

17 minutes ago

Auto Stand Auction: भिंसवा ऑटो स्टैंड की नीलामी में 8.10 लाख की रिकॉर्ड बोली, राम निवास गुप्ता बने विजेता

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। विकास खंड सदर अंतर्गत ग्राम पंचायत भिंसवा चौराहा शिकारपुर स्थित ऑटो…

3 hours ago

30 मार्च को बस्ती मंडल में लगेगी पेंशन अदालत, 28 तक दें आवेदन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। बस्ती मंडल के सेवानिवृत्त पेंशनरों की समस्याओं के समाधान…

3 hours ago

Ghaghara Bridge Accident: तुर्तीपार पुल निर्माण में बड़ा हादसा, 2 मजदूरों की मौत, कई घायल

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। बेल्थरारोड-भागलपुर मार्ग पर तुर्तीपार स्थित घाघरा नदी पर निर्माणाधीन फोर-लेन पुल…

3 hours ago

बिहार दिवस 2026: उत्कृष्ट योगदान पर शिक्षक मृत्युंजय कुमार और विनोद कुमार सम्मानित, शिक्षा जगत में बढ़ाया मान

पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)बिहार दिवस 2026 के अवसर पर राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी…

3 hours ago

नवारम्भ उत्सव से गूंजा प्राथमिक विद्यालय रामपुर, नए सत्र का हुआ उत्साहपूर्ण आगाज़

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा) जनपद के जैतीपुर विकास खंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय रामपुर में बुधवार…

4 hours ago