Categories: Uncategorized

संजय गिरी और मुकेश नौटियाल ने हिन्दू राष्ट्र निर्माण का शंखनाद किया – बी एन तिवारी

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। अखिल भारत हिन्दू महासभा ने राष्ट्रीय कार्यसमिति में झारखंड प्रदेश को प्रतिनिधित्व देते हुए धनबाद के संजय गिरी को अपना राष्ट्रीय मंत्री और मुकेश नौटियाल को राष्ट्रीय प्रचार मंत्री मनोनीत किया है। दोनो नेताओं ने अपना दायित्व संभालते हुए हिन्दू राष्ट्र निर्माण अभियान को प्रचंड करने का संकल्प लेकर शंखनाद किया। संजय गिरी हिन्दू महासभा झारखंड प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार पाण्डेय के साथ धनबाद से दिल्ली पहुंचे और राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी से भेंट वार्ता की। प्रदेश अध्यक्ष अनिल पांडेय ने राष्ट्रीय कार्यसमिति में झारखंड को प्रतिनिधित्व देने की मांग की। हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता बी एन तिवारी ने मंगलवार को जारी बयान में यह जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रोफेसर यशपाल सिंह की अनुशंसा पर संजय गिरी को राष्ट्रीय मंत्री पद पर मनोनीत किया। उन्हें नियुक्ति पत्र जारी कर दिया गया है। नियुक्ति पत्र लेने के बाद संजय गिरी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का आशीर्वाद लिया। संजय गिरी लोकसभा चुनाव 2024 में हिन्दू महासभा के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं। उत्तराखंड से संस्कृत में आचार्य की उपाधि प्राप्त मुकेश नौटियाल हिंदुत्व के प्रति समर्पित व्यक्तित्व है। संजय गिरी ने राष्ट्रीय मंत्री मनोनीत होने पर हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी, कार्यकारी अध्यक्ष प्रोफेसर यशपाल सिंह, महामंत्री ललित अग्रवाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नरेश सिंह, राष्ट्रीय मंत्री अधिवक्ता प्रमोद तिवारी सहित सम्पूर्ण राष्ट्रीय कार्यकारिणी का आभार प्रकट करते हुए ” हिंद की आजादी अधूरी है हिन्दू राष्ट्र जरूरी है ” और ” जाति पाती की करो बिदाई हिन्दू हिन्दू भाई भाई का संदेश जन जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। उन्होंने अपना दायित्व ग्रहण करते हुए सन्निकट झारखंड विधानसभा चुनाव में हिन्दू महासभा के मजबूत प्रत्याशी खड़ा करने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि दशहरा से पूर्व ही प्रत्याशियों के चयन के लिए पांच सदस्यीय चयन समिति का गठन किया जाएगा। प्रचार मंत्री मुकेश नौटियाल ने कहा कि भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाना सभी सनातनियों की सामूहिक आवाज है, और अब इस आवाज को किसी कानून या छद्म धर्मनिरपेक्षता की आड़ में दबाया नहीं जा सकता। हिन्दू महासभा उत्तर प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार शर्मा, झारखंड अध्यक्ष अनिल पांडेय, कार्यकारी अध्यक्ष जयंत झा, दिल्ली अध्यक्ष विजेंद्र सिंह, हरियाणा अध्यक्ष आर के शर्मा सहित देशभर से पदाधिकारियों द्वारा संजय गिरी और मुकेश नौटियाल को उनके मनोनयन पर शुभकामना संदेश प्राप्त हो रहे हैं।

Karan Pandey

Recent Posts

श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ: मनोज सिन्हा ने की प्राण प्रतिष्ठा

श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ एवं विग्रह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव, बनकटाशिव सल्लहपुर देवरिया: षष्ठम दिवस पर उमड़ा जनसैलाब…

5 hours ago

शिक्षा का अधिकार 2026: प्रथम चरण की लॉटरी में 519 बच्चों का चयन

कुशीनगर में RTE ऑनलाइन लॉटरी में बच्चों को निजी विद्यालयों में मिला मुफ्त प्रवेश कुशीनगर…

7 hours ago

बरहज स्टेशन करे पुकार पानी शौचालय दे सरकार – कांग्रेस

ब्रिटिश कॉल मे व्यापार के लिए बना रेलवे स्टेशन हाल्ट मे तब्दील -रविप्रताप सिंह बरहज/देवरिया(राष्ट्र…

7 hours ago

मतदाता सूची संशोधन हेतु विशेष अभियान दिवस घोषित

22 फरवरी को विशेष अभियान दिवस, मतदाता सूची में नाम जोड़ने का सुनहरा अवसर कुशीनगर…

8 hours ago

देवरिया में झपटमारी गैंग का पर्दाफाश

4 शातिर गिरफ्तार, माल व 2 बाइक बरामद देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया में झपटमारी…

8 hours ago

पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों को स्वरोजगार व डिजिटल सशक्तिकरण की दी गई जानकारी

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आकांक्षी विकास खंड बघौली में पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों के…

8 hours ago