चिकित्सकों ने मासिक धर्म के दौरान, स्वच्छता व सेनेटरी पैड का बताया महत्व
कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
दुदही विकास खण्ड के ग्राम पंचायत गौरीश्रीराम में स्थित, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में महिला चिकित्सकों ने, किशोरी छात्राओं को मासिक धर्म की जानकारी दी तथा स्वच्छता के प्रति जागरूक किया और सेनेटरी पैड वितरित किया।
बुधवार को राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य मिशन (आरबीएसके) के अंतर्गत, सीएचसी दुदही के आरबीएसके चिकित्सकों की टीम की डा. पूनम यादव ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि, मासिक धर्म और मासिक धर्म प्रथाएं अभी भी वर्जनाओं और सामाजिक-सांस्कृतिक प्रतिबंधों से घिरी हुई हैं, जिसके परिणामस्वरूप किशोरियां वैज्ञानिक तथ्यों और स्वच्छ स्वास्थ्य प्रथाओं से अनभिज्ञ हैं, जिसके परिणामस्वरूप कभी-कभी प्रतिकूल स्वास्थ्य परिणाम सामने आते हैं।
डॉ नाजिया ने कहा कि मासिक धर्म के बारे में, जानकारी की कमी और गलत धारणाओं के कारण लड़़कियों से भेदभाव किया जाता है। जिसके कारण, लड़कियों की मानसिकता पर दुष्प्रभाव पड़ता है। महिला चिकित्सकों ने मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता व सेनेटरी पैड के महत्व को समझाते हुए छात्राओं की झिझक को दूर किया। इस क्रम में कंपोजिट विद्यालय भगवानपुर में उपस्थित 30 किशोरवय छात्राओं को सेनेटरी पैड वितरित कर जागरूक किया गया। इस दौरान डा. सुभाष यादव, डा. श्रीप्रकाश, वार्डन फिरदौस आरा, अनीता कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
गुजरात-महाराष्ट्र के कारोबारियों की यूपी पर नजर, पांच जिलों में टेक्सटाइल पार्क की तैयारी अभिषेक…
गोपालगंज (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)नगर थाना क्षेत्र के जंगलिया मोहल्ले में शनिवार को दो पक्षों…
सिवान (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। एमएच नगर थाना क्षेत्र के पुरैना बलमडीह चंवर में करीब…
बम के धमकी के बाद प्लेटफॉर्म से ट्रेनों तक चला सघन जांच अभियान पटना (राष्ट्र…
जाँच करती पुलिस बलियापुर में ज्वेलर्स से आभूषणों से भरा बैग छीना, बाइक सवार बदमाश…
यूपी के युवाओं के लिए बड़ा ऐलान: छह महीने में एक लाख नियुक्ति पत्र देने…