Categories: Uncategorized

सनातन धर्म को पाश्चात्य संस्कृति से खतरा : गोस्वामी प्रियेन्दु बाबा

दानवीर बाबू बालमुकुंद लाल : इतिहास जो खंडहर नहीं हुआ, जगमगा रही विरासत

गोरखपुर के विकास में बाबू बालमुकुंद लाल की ऐतिहासिक भूमिका

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दानवीर बाबू बालमुकुंद लाल की 151वीं जयंती पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए षष्ठ पीठाधीश्वर गोस्वामी प्रियेन्दु बाबा ने कहा कि सनातन धर्म को पाश्चात्य संस्कृति से खतरा है। पाश्चात्य संस्कृति की आंधी में हमें अपनी सनातन परंपरा की रक्षा करनी होगी। सनातन हमारा आत्म बल है। इसे बचाने के लिए हमारा एकजुट होना आवश्यक है।
श्री बाबा ने कहा कि हमारा सौभाग्य है कि देश का नेतृत्व सनातन के महत्त्व को बखूबी समझता है। समाज को भी एकजुट होकर आगे बढ़ना होगा। इसकी शुरुआत आप अपने परिवार से करें। बच्चों को सनातन मूल्य से जोड़ने की प्राथमिक जिम्मेदारी उनके अभिभावकों की ही है। जब हम अपना परिवार बचाएंगे तो सनातन परिवार बचेगा। हमें अपने मूल घर को पहचानना होगा।
उन्होंने दानवीर बाबू बालमुकुंद लाल को स्मरण करते हुए कहा कि हमें अपने पूर्वजों के सम्मान से ही उचित मार्गदर्शन प्राप्त होगा। हमें अपने पूर्वजों के पद-चिन्होँ पर चलने से जीवन को सफलता एवं सार्थकता दोनों अवश्य प्राप्त होगी। बाबू बालमुकुंद लाल पर साक्षात भगवत-बल था, जिसकी बदौलत उन्होंने अपने जीते-जी तो समाज की चहुमुखी सेवा की ही, चैरिटेबल ट्रस्ट बनाकर अपने मृत्योपरांत भी आज तक सेवा कर रहे हैं। बाबू बालमुकुंद लाल चैरिटेबल ट्रस्ट गरीब व बीमार के नि:शुल्क इलाज के साथ ही लड़कियों की शिक्षा पर विशेष रूप से कार्य कर रहा है। बाबू बालमुकुंद लाल के पास अपना वारिस नहीं था, तो उन्होंने डीबी इंटर कॉलेज की स्थापना कर संतान भाव से बच्चों को शिक्षित किया। डीबी इंटर कॉलेज अब तक लाखों छात्रों को शिक्षित कर चुका है। लड़कियों की शिक्षा हेतु रामदेई देवी कन्या इंटर कॉलेज अपने स्थापना काल से ही महिला सशक्तिकरण का कार्य कर रहा है। बनमालीदास चिकित्सालय नि:शुल्क चिकित्सा के क्षेत्र में अपनी सेवा दे रहा है।
मुख्य ट्रस्टी अनंत प्रकाश अग्रवाल व शगुन कृष्ण अग्रवाल ने बताया कि बाबू बालमुकुंद लाल के सेवा कार्यों को और ऊंचाई दी जाएगी। इसके विकास में हम निरंतर विचार विमर्श व कार्य कर रहे हैं। यह सेवा कार्य ही हमारी शक्ति है और यही बाबू बालमुकुंद लाल के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि भी।
विशेष अतिथि के रूप में ओम जालान, एसके अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष, चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज, इन्द्र रमण दास, अध्यक्ष, बालमुकुंद लाल चैरिटेबल ट्रस्ट, सावित्रि दास, मंजुला दास, प्रो. शिवशरण दास, डॉ.आनंद किशोर, रामजी अग्रवाल उपस्थिति रहे।
इस अवसर पर शहर के तमाम गणमान्य उद्यमी, शिक्षाविद, चिकित्सक आदि के साथ-साथ बड़ी संख्या में महिलाएं व विद्यार्थी उपस्थित रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

निर्धारित समयसीमा में पूरा हो वृद्धाश्रम निर्माण: डीएम

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के विकासखंड खलीलाबाद अंतर्गत ग्राम केरमुआ में निर्माणाधीन…

5 minutes ago

सीसीटीवी निगरानी में संपन्न हुई यूपी बोर्ड की पहली परीक्षा

हिंदी के पेपर से यूपी बोर्ड परीक्षा का आगाज़, कड़ी निगरानी में शांतिपूर्ण शुरुआत सलेमपुर/देवरिया…

7 minutes ago

एक मंच, अनेक योजनाएं: आगरा में विधिक सेवा मेगा कैम्प

आगरा में जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ, 22 फरवरी को लगेगा विधिक सेवा मेगा कैम्प…

7 minutes ago

ऑपरेशन सदर्न स्पीयर: अमेरिकी कार्रवाई में 3 नावें निशाना, 11 की मौत; ड्रग तस्करी पर बड़ा सैन्य अभियान

Donald Trump के नेतृत्व में अमेरिका ने वेनेजुएला से जुड़े सैन्य तनाव के बीच ऑपरेशन…

1 hour ago

युवाओं के सपनों को पंख देगा Mukhyamantri Yuva Udyami Vikas Abhiyan, 20 फरवरी को महराजगंज में वृहद ऋण शिविर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। Maharajganj में युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और स्थानीय स्तर पर रोजगार…

1 hour ago

UP PCS Transfer: यूपी में 6 PCS अफसरों के तबादले, संजीव कुमार उपाध्याय बने नगर मजिस्ट्रेट अयोध्या

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। Uttar Pradesh सरकार ने मंगलवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते…

1 hour ago