संपूर्णता अभियान सम्मान समारोह आयोजित, उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्यकर्ता हुए सम्मानित

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। कलेक्ट्रेट सभागार में संपूर्णता अभियान सम्मान समारोह का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी संतोष कुमार की अध्यक्षता में किया गया। समारोह में संपूर्णता अभियान के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं व कार्मिकों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत जिलाधिकारी सहित वरिष्ठ अधिकारियों के स्वागत के साथ हुई। इस अवसर पर आईसीडीएस, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग सहित विभिन्न विभागों के फ्रंटलाइन वर्कर द्वारा अपने अनुभवों को साझा किया गया। कार्मिकों ने संपूर्णता अभियान के विभिन्न पैरामीटर के संतृप्तिकरण के दौरान आने वाली चुनौतियों से उपस्थित लोगों को अवगत कराया।
जिलाधिकारी ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए अपने संबोधन में कहा कि मिठौरा ब्लॉक सहित विभिन्न ब्लॉकों ने अलग–अलग पैरामीटर पर बेहतरीन प्रदर्शन किया गया। इसमें मिठौरा द्वारा गर्भवती महिलाओं के एएनसी और मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना में पूरे देश में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया। इसी प्रकार स्वास्थ्य व पोषण के क्षेत्र में निचलौल ने संपूर्ण प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया है, जिसके लिए उसे 01 करोड़ रूपए का अतिरिक्त अनुदान प्राप्त हुआ है। इससे दूसरे ब्लॉकों के साथ एक स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का वातावरण तैयार हुआ है। उन्होंने कहा कि आकांक्षी ब्लॉक योजना एक बेहतरीन मंच है,जिसके माध्यम से विभिन्न ब्लॉक उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विकास की शानदार कहानी लिख सकते हैं।
उन्होंने ने आकांक्षी ब्लॉक हेतु एस.डब्ल्यू.ओ.टी. एनालिसिस के लिए टीम गठित करने और प्राप्त जानकारी के आधार में ब्लॉक केंद्रित कार्ययोजना तैयार करने के लिए कहा। उन्होंने आकांक्षी ब्लॉकों को लक्ष्य देते हुए कहा कि प्रत्येक ब्लॉक न्यूनतम 01 क्षेत्र को केंद्र में रखते हुए संतृप्तिकरण के लक्ष्य को हासिल करे। इसमें उसे जनपद स्तर से सभी जरूरी सहयोग प्रदान किया जाएगा।
फ्रंटलाइन वर्कर्स को संबोधित करते हुए कहा कि आज आपका सम्मान करके हम सब स्वयं को सम्मानित महसूस कर रहे हैं। आप ही वह नींव की ईंट हैं, जिस पर किसी योजना के सफलता की इमारत टिकी होती है। आपके पास लोग आते हैं, क्योंकि ईश्वर ने आपको इसके लिए सक्षम बनाया है। इसलिए इसको बोझ मानने के बजाय ईश्वर को धन्यवाद देते हुए पूरे मानोयोग से कार्य करें। उन्होंने स्वयं सहायता समूहों को सशक्त करने के लिए बैकवर्ड लिंकेज, फॉरवर्ड लिंकेज सहित सभी जरूरी सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास जिला प्रशासन द्वारा किया जाएगा। इसके लिए क्लस्टर अधिकारियों के साथ भी चर्चा की जाएगी। उन्होंने सभी को जनपद के विकास के लिए समन्वित प्रयास का निर्देश दिया।
संपूर्णता अभियान सम्मान समारोह में सम्मानित होने वाले कार्मिकों को बधाई देते हुए अन्य लोग के लिए प्रेरणा स्रोत बताया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान विगत एक वर्ष में आपके कठिन प्रयासों का परिणाम है। आगे भी आपसे यही अपेक्षा है कि अपने प्रयासों को जारी रखें। उन्होंने मिठौरा और निचलौल को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए धन्यवाद दिया।
इस अवसर पर जिला अर्थ व संख्या अधिकारी ने पूरे अभियान की रूपरेखा और प्राप्त उपलब्धियों के विषय में लोगों को अवगत कराया। कार्यक्रम का संचालन परियोजना निदेशक डीआरडीए द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में आईसीडीएस, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, कृषि विभाग, सीएम फेलो, एबीपी फेलो सहित कुल 176 फ्रंटलाइन वर्कर को सम्मानित किया गया।
इस दौरान कार्यक्रम में सीएमओ डॉ श्रीकांत शुक्ला, जिला विकास अधिकारी बी.एन. कन्नौजिया, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ हौसला प्रसाद, डीपीओ दुर्गेश कुमार सहित संबंधित अधिकारी व फ्रंटलाइन वर्कर उपस्थित रहें।

Editor CP pandey

Recent Posts

इंसानियत जिंदा है: तविन फाउंडेशन ने कैंसर पीड़ित की मदद कर पेश की मिसाल

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय तविन फाउंडेशन (नई दिल्ली) की आनंद…

50 minutes ago

योगी सरकार का एक्शन, पुलिस विभाग में व्यापक फेरबदल

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य…

11 hours ago

“रेवती की बहादुरी और महिला आरक्षण: बदलते भारत की नई तस्वीर”

नारी शक्ति का उभार: हेड कांस्टेबल रेवती की बहादुरी और महिला आरक्षण की ऐतिहासिक पहल…

13 hours ago

पांच दिन से लापता व्यक्ति की हत्या, सिर और धड़ अलग-अलग जगह मिले

बगहा में दिल दहला देने वाली वारदात, अधेड़ की हत्या कर शव के दो टुकड़े…

13 hours ago

फीस मनमानी पर सख्ती: अब 5 साल का हिसाब देना होगा, अभिभावकों को मिलेगी राहत

विद्यालयों में फीस पारदर्शिता को लेकर सख्त निर्देश, त्रिसदस्यीय समिति करेगी जांच महराजगंज (राष्ट्र की…

13 hours ago

नवमनोनीत सभासदों ने ली शपथ, विकास का लिया संकल्प

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के नगर पंचायत मगहर में गुरुवार दोपहर शासन…

13 hours ago