बेकरी उत्पादों की गुणवत्ता जांच के लिए नमूने संग्रहित, विक्रय पर रोक

मिथ्या छाप की आशंका में रस्क और क्रीम रोल के सैंपल भेजे गए लैब, रिपोर्ट के बाद होगी विधिक कार्रवाई

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l जिले में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा बेकरी उत्पादों की गुणवत्ता परीक्षण के उद्देश्य से एक बेकरी निर्माण इकाई का औचक निरीक्षण किया गया। यह कार्रवाई प्राप्त अभिसूचना एवं उपभोक्ताओं से मिली शिकायतों के आधार पर की गई। सहायक आयुक्त खाद्य (द्वितीय) की अगुवाई में गठित सचल दल ने मेहड़ापुरवा, देवरिया-गोरखपुर रोड स्थित एक बेकरी इकाई का निरीक्षण करते हुए रस्क एवं क्रीम रोल के एक-एक नमूने संग्रहित किए।निरीक्षण के दौरान इन उत्पादों पर मिथ्या छाप (misbranding) की आशंका पाई गई, जिसके चलते निर्माण इकाई में संग्रहित रस्क और क्रीम रोल के विक्रय पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। टीम ने स्पष्ट किया कि जब तक जांच रिपोर्ट नहीं आ जाती, तब तक इन उत्पादों का वितरण अथवा बिक्री नहीं की जा सकती।

प्रवर्तन टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजीव मिश्र, खाद्य सुरक्षा अधिकारी घनश्याम वर्मा एवं राजू पाल शामिल रहे।संग्रहित नमूनों को परीक्षण हेतु राजकीय खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेजा गया है। अधिकारियों ने बताया कि विश्लेषण रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे खाद्य उत्पादों की ब्रांडिंग, लेबलिंग और गुणवत्ता की जांच अवश्य करें और किसी भी संदिग्ध उत्पाद के बारे में विभाग को सूचित करें, ताकि मिलावट या मिथ्या छाप जैसे मामलों पर समय से कार्रवाई की जा सके।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

दिल्ली-NCR में तेज धूप के बाद 18 फरवरी को बारिश-आंधी का येलो अलर्ट

मौसम (राष्ट्र की परम्परा)। दिल्ली और उसके आसपास के दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में बीते 24 घंटों…

38 minutes ago

चार लेन रेल ओवरब्रिज से खत्म हुआ रुनकता–रोहता का जाम

मार्ग पर यातायात हुआ आसान, आगरा को मिली बड़ी सौगात आगरा (राष्ट्र की परम्परा)।आगरा जनपद…

39 minutes ago

17 फरवरी का इतिहास: स्मृतियों में अमर व्यक्तित्व

17 फ़रवरी को हुए प्रमुख निधन ,इतिहास के पन्नों में दर्ज महान व्यक्तित्व 17 फ़रवरी…

41 minutes ago

आगरा में विद्यार्थियों को मिला इंजीनियरिंग और उद्योग जगत का व्यावहारिक ज्ञान

विज्ञान लोकप्रियकरण कार्यक्रम से 120 छात्रों को मिला करियर-ओरिएंटेड अनुभव आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। विज्ञान…

2 hours ago

लंका से वापसी: भक्ति, बुद्धि और विजय

हनुमान जी की लंका से अयोध्या वापसी की पौराणिक शास्त्रोक्त कथा रामायण की अमर गाथा…

2 hours ago

इतिहास में आज का दिन: 17 फरवरी का गौरव

📌 इतिहास के पन्नों में 17 फ़रवरी : जानिए इस दिन जन्मे महान व्यक्तित्वों का…

2 hours ago