संभल बवाल केस: 22 पुलिसकर्मियों पर FIR के आदेश के खिलाफ हाईकोर्ट जाएगी पुलिस, एसपी ने आरोपों को बताया निराधार

संभल (राष्ट्र की परम्परा)। संभल में हुए बवाल के मामले में तत्कालीन सीओ अनुज चौधरी और तत्कालीन कोतवाली प्रभारी अनुज तोमर समेत 22 पुलिसकर्मियों के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर अब तक एफआईआर दर्ज नहीं हो सकी है। इसके बजाय संभल पुलिस मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (CJM) के आदेश को चुनौती देने की तैयारी में जुट गई है। पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई ने साफ किया है कि इस आदेश के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील दाखिल कर उसे निरस्त कराने की मांग की जाएगी।

एसपी का दावा: पुलिस ने गोली नहीं चलाई

एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने कहा कि बवाल के दौरान पुलिस की ओर से कोई फायरिंग नहीं की गई थी। जिस युवक को गोली लगने का दावा किया जा रहा है, वह पुलिस की गोली नहीं है। उन्होंने कहा कि पीड़ित के पिता द्वारा लगाए गए सभी आरोप निराधार हैं।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, तत्कालीन सीओ अनुज चौधरी का प्रमोशन हो चुका है और वे वर्तमान में फिरोजाबाद में एएसपी के पद पर तैनात हैं, जबकि तत्कालीन कोतवाली प्रभारी अनुज तोमर इस समय चंदौसी कोतवाली में तैनात हैं।

यामीन ने लगाए गंभीर आरोप

खग्गू सराय निवासी यामीन ने अनुज चौधरी, अनुज तोमर समेत 15–20 अज्ञात पुलिसकर्मियों को नामजद करते हुए आरोप लगाया है कि बवाल के दौरान पुलिस ने गोली चलाई, जिसमें उनके बेटे आलम को तीन गोलियां लगीं।
यामीन का कहना है कि आलम ठेले पर बिस्किट बेचता है और 24 नवंबर की सुबह भी रोज़ की तरह बिस्किट बेचने निकला था। इसी दौरान पुलिस फायरिंग में वह घायल हुआ। बाद में छिपकर उसका इलाज कराया गया, जिससे उसकी जान बच सकी।

ये भी पढ़ें – मानवीय संवेदनशीलता की मिसाल बनी कोठीभार पुलिस, मुखबधिर व मंदबुद्धि बालक को परिजनों से मिलवाया

प्रशासन ने आरोपों को किया खारिज

डीएम और एसपी दोनों ने यामीन के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि बवाल सुबह 7:45 बजे भीड़ द्वारा किया गया था।
प्रशासन के अनुसार, जामा मस्जिद तक ठेला पहुंचना संभव नहीं था, क्योंकि वहां पुलिस-प्रशासन की तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था तैनात थी। ऐसे में ठेले के साथ युवक के वहां पहुंचने का दावा तथ्यहीन है।

पहले से दिव्यांग है आलम

आलम की बहन रजिया ने बताया कि उसका भाई पहले से ही दिव्यांग है और तीन पहिया ठेले से बिस्किट बेचकर परिवार का खर्च चलाता था। गोली लगने के बाद उसकी हालत काफी कमजोर हो गई है। परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद खराब है और इलाज के लिए उन्हें उधार तक लेना पड़ा है।

धमकाने का आरोप, परिवार डरा

रजिया ने आरोप लगाया कि पुलिस उनके परिवार को लगातार धमका रही है। एक साल से पूरा परिवार मानसिक तनाव में है। उन्होंने कहा कि जब अधिकारियों ने उनकी बात नहीं सुनी तो मजबूरी में पिता को कोर्ट का सहारा लेना पड़ा। फिलहाल परिवार भय के माहौल में जी रहा है और पिता व भाई घर से बाहर चले गए हैं।

ये भी पढ़ें – दही-चूड़ा की थाली पर सियासत: विधानसभा चुनाव के बाद बिहार में रिश्तों की नई राजनीति

Karan Pandey

Recent Posts

रसड़ा अज्ञात शव हत्याकांड का खुलासा, तीन गिरफ्तार

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। थाना रसड़ा क्षेत्र में मिले अज्ञात शव हत्याकांड का पुलिस ने…

1 hour ago

विकास की रफ्तार और इंसानियत का संतुलन

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सहित पूरी दुनिया तेज रफ्तार विकास के दौर से गुजर…

1 hour ago

होली पर महराजगंज में अभूतपूर्व सुरक्षा: 4 जोन, 19 सेक्टर में कड़ी निगरानी

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के…

1 hour ago

होली से पहले बड़ी कार्रवाई: 7 कुंतल लहन नष्ट, अवैध भट्टियां ध्वस्त

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। होली पर्व से पहले अवैध शराब के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया…

1 hour ago

मिडिल ईस्ट में जंग तेज: ईरानी नेवी पर अमेरिका का बड़ा वार

अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद मिडिल ईस्ट में तनाव चरम पर पहुंच गया…

2 hours ago

भारत सेमीफाइनल में: वेस्टइंडीज पर 5 विकेट से ऐतिहासिक जीत

टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराकर टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में…

2 hours ago