सिकन्दरपुर /बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। ग्रामसभा सिवानकला में रविवार को समान शिक्षा संघर्ष मोर्चा के नेतृत्व में बच्चों को कापी-क़लम का वितरण किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व समाजसेवी अरशद हिन्दुस्तानी ने किया। उन्होंने कहा कि “आधी रोटी कम खाएं, लेकिन बच्चों को जरूर पढ़ाएं।” अरशद हिन्दुस्तानी ने बच्चों के अभिभावकों से आह्वान किया कि वे पूर्व व वर्तमान सांसदों और विधायकों से एक समान व निशुल्क शिक्षा की मांग करें। उन्होंने कहा कि शिक्षा से ही गरीबी मिटेगी और भारत एक सशक्त राष्ट्र बनेगा। बच्चों को शिक्षा का महत्व बताते हुए उन्होंने उन्हें मन लगाकर पढ़ाई करने और जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।कापी-क़लम पाकर बच्चों में उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर विनोद मानव, राधेश्याम वर्मा, मास्टर राहुल भारती, हरिशंकर राजभर, राधे राजभर, अंकुश, विपिन सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की सांस्कृतिक परंपरा और रचनात्मक उत्कृष्टता को…
2 फ़रवरी को हुए ऐतिहासिक निधन: विज्ञान, साहित्य, राजनीति और सिनेमा के अमर नाम प्रस्तावनाइतिहास…
🔶 2 फ़रवरी को जन्मे महान व्यक्तित्व: इतिहास, योगदान और विरासत(महत्वपूर्ण इतिहास जन्म – विशेष…
✨ प्रस्तावना2 फरवरी का इतिहास विश्व और भारत दोनों के लिए बेहद महत्वपूर्ण रहा है।…
🔱 आज का मूलांक राशिफल: अंक ज्योतिष के अनुसार जानें करियर, धन, प्रेम और भविष्य…
वैदिक ज्योतिष पर आधारित है, जिसमें ग्रह-नक्षत्रों की चाल के अनुसार मेष से लेकर मीन…