साड़ी और आभूषण की बिक्री ने पकड़ी तेजी, दुकानदार खुश

सादुल्लानगर/बलरामपुर (राष्ट्र की परम्परा)। सुहागिन महिलाएं आज करवा चौथ मना रही हैं। इससे सुबह से ही अलग अलग बाजारों में महिलाओं की भीड़ देखने को मिल रही है। महिलाएं करवा व सुहाग की सामग्री खरीद कर घरों पर ले जा रही हैं। करवा व पूजन सामग्री की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ लगने लगी है। शाम को सामुहिक करवा चौथ की तैयारी चल रही है। करवा चौथ को लेकर महिलाएं सबसे ज्यादा साड़ियां पसंद कर रही हैं। दूसरे नंबर पर लहंगा बिक रहा हैं। वहीं सराफा बाजार ने भी तेजी पकड़ ली है। त्यौहार के मौसम में ग्राहकों के भीड़ देख व्यवसायी गदगद है।
करवा चौथ को लेकर बाजार सज चुके हैं। सादुल्लानगर बाजार में दुकानों पर खरीददारों की भीड़ उमड़ रही है। महिलाएं कपड़े के साथ सौंदर्य प्रसाधन खरीद रही है। स्थानीय बाजार क्षेत्र के घासीपोखरा,अचलपुर चौधरी,रामपुर अरना, सादुल्लानगर के हनुमानगढ़ी चौराहा,मुबारक मोड़,गूमा तिराहा, मेन मार्केट में कपड़े की दुकान पर खरीदारी कर रहे हैं। कपड़ा व्यवसायी गोपाल,विक्की,अवधेश,अरविंद ने बताया कि सबसे अधिक मांग साड़ी की है 500 से लेकर ₹4000 की रेंज में सिल्क बनारसी, सिफान ,समेत कई ब्रांडों की साड़ियां बिक रही है। नई डिजाइन के साड़ियों के डिमांड इस समय सबसे ज्यादा है। साड़ी खरीदने पहुंची मंजू,आरती,सुनीता ने बताया कि पिछले वर्ष करवा चौथ में उन्होंने लहंगा खरीदा था। लेकिन इस बार सिल्क साड़ी ले रही है। शिवशंकर चौराहे पर आभूषण प्रतिष्ठान के व्यवसायी शिवराम सोनी ने बताया कि मंगलसूत्र की बिक्री तेजी से हो रही है। पाजेब, ब्रेसलेट सोने चांदी के उपलब्ध है। कई लोगों ने एडवांस बुकिंग भी कर रखी है। करवा चौथ के दिन उपहार देने की तैयारी है।

Karan Pandey

Recent Posts

विकास भवन में नारी शक्ति वंदन सम्मेलन सम्पन्न, 15 महिलाओं को किया गया सम्मानित

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। नारी शक्ति वंदन सम्मेलन—पंचायत से पार्लियामेंट तक, निर्माण में नारी नवभारत…

46 seconds ago

आईजीआरएस व राजस्व वसूली पर सख्ती, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में…

8 minutes ago

महिला आरक्षण कानून: सशक्तिकरण या पर्दे के पीछे की राजनीति?

नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023: क्या बढ़ेगा वास्तविक नेतृत्व या सिर्फ़ संख्या? प्रॉक्सी राजनीति पर…

18 minutes ago

स्वास्थ्य इकाइयों में सुझाव पेटिका लगाने के निर्देश, सीएमओ ने योजनाओं की समीक्षा की

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में सोमवार…

22 minutes ago

विभाजन से विद्रोह तक: ऋत्विक घटक के सिनेमा पर गहन चर्चा

ऋत्विक घटक पर मंथन, दो महत्वपूर्ण पुस्तकों का विमोचन—मीरा रोड में सिनेमा और समाज पर…

51 minutes ago

श्रीअष्टजाम महायज्ञ एवं प्राण प्रतिष्ठा के लिए निकली भव्य कलश यात्रा

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)तहसील क्षेत्र के बिजलापार मे दुर्गा मंदिर पर सोमवार से श्रीअष्टजाम महायज्ञ एवं…

56 minutes ago