निरीक्षण आख्या उपलब्ध न कराने वाले अधिकारियों का वेतन हुआ बाधित

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी मोनिका रानी कि अध्यक्षता में देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में महत्वपूर्ण विन्दुओं की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। श्रावण मास अन्तर्गत कावड़ यात्रा,मुख्य पर्व श्रावण शिवरात्रि,प्रत्येक सोमवार, श्रावण मास की पूर्णिमा के अवसर पर मन्दिरों,घाटों तथा कावड़ मार्गों की आवश्यक साफ-सफाई,मार्गों की आवश्यक मरम्मत तथा प्रकाश व्यवस्था के माकूल बन्दोबस्त करने के निर्देश दिये गये। उप जिलाधिकारियों व खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि सुरक्षा के दृष्टिगत घाटों पर बैरीकेडिंग तथा गहरे पानी में संकेतांक लगवा दें ताकि अप्रिय घटना न होने पाये। श्रावण मास के दृष्टिगत घाटों, मंदिरों,कांवड़ मार्गाे पर आवश्यक प्रबंध की समीक्षा के दौरान निरीक्षण आख्या न उपलब्ध कराने वाले अधिकारियों पर डीएम ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए अग्रिम आदेशों तक वेतन बाधित करने का निर्देश दिया। डीएम ने यह भी निर्देश दिया कि कोई भी विभाग यदि मेरे स्तर से अपने विभागीय योजनाओं के सत्यापन के लिए आदेश कराता है और निर्धारित समय में सत्यापन आख्या प्राप्त नहीं होती है तो संबंधित विभाग द्वारा सत्यापनकर्ता अधिकारी का वेतन बाधित करने से सम्बन्धित पत्रावली मेरे समक्ष प्रस्तुत की जाये। आईजीआरएस संदर्भों की समीक्षा में पाया गया कि बाल विकास पुष्टाहर,पिछड़ा वर्ग कल्याण,परिवहन,जल निगम व माध्यमिक शिक्षा विभाग का निस्तारण 70 प्रतिशत से कम है और असंतुष्टि भी अधिक है। इस स्थिति पर डीएम ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों का वेतन बाधित करने का निर्देश दिया। प्लास्टिक मैनेजमेंट इकाई की स्थापना,पंचायत उत्सव व अंत्येष्टि स्थल निर्माण की समीक्षा के दौरान डीपीआरओ को निर्देश दिया गया कि प्रयास कर प्रगति में अपेक्षित सुधार लायें। बैठक के दौरान अंत्योदय राशन कार्डों का सत्यापन एवं जीरो पावरटी अभियान तथा अन्नपूर्णा भवन निर्माण की समीक्षा के दौरान जिला पूर्ति अधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी मुकेश चन्द्र,एडीएम गौरव रंजन श्रीवास्तव सीआरओ देवेन्द्र पाल सिंह,नगर मजिस्ट्रेट राजेश प्रसाद,एसडीएम सदर श्रीमती पूजा चौधरी,महसी आलोक प्रसाद,नानपारा लालधर यादव, कैंसरगंज अखिलेश कुमार सिंह, पयागपुर अश्वनी पाण्डेय,मोतीपुर प्रकाश सिंह तथा अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहें।

Karan Pandey

Recent Posts

साइबर सेल की तत्परता से ठगी की रकम वापस, पीड़ित को मिली राहत

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना श्यामदेंउरवा क्षेत्र में साइबर ठगी के एक मामले…

5 hours ago

मेला देखने गए युवक पर चाकू से हमला करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना पनियरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लक्ष्मीपुर में बाकी माता…

5 hours ago

अहिरौली तिवारी महोत्सव 2026 का भव्य समापन, ग्रामीण प्रतिभाओं ने बिखेरा हुनर का जलवा

संस्कृति और उत्साह का अद्भुत संगम देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के अहिरौली तिवारी गांव…

5 hours ago

एक साथ 201 बटुकों का उपनयन संस्कार, वैदिक परंपरा का भव्य आयोजन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। ब्राह्मण विकास परिषद के तत्वावधान में आयोजित भव्य यज्ञोपवीत कार्यक्रम में…

6 hours ago

महायोगी गुरु गोरखनाथ ड्रोन टेक्नोलॉजी लैब का शुभारंभ, छात्रों को मिला हाईटेक प्रशिक्षण का नया मंच

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी…

6 hours ago

भजन और भक्ति के जरिए ईश्वर को पाया जा सकता है: चारु चौधरी

साहित्यकार समाज का आईना होता है: महामंडलेश्वर कनकेश्वरी नंद गिरी गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। अपना…

6 hours ago