सदर तहसीलदार ने बाढ़ राहत सामग्री किया वितरित

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
बाढ़ राहत गांव में सदर तहसीलदार बाढ़ प्रभावित ग्राम वासियों को बाढ़ राहत सामग्री वितरित किया। बाढ़ से जनजीवन अस्त व्यस्त ना होने पाए, ग्राम वासियों को राहत सामग्री समय-समय पर मिलती रहे।
ग्राम वासियों को खाने की वस्तु प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई गई हैं।जो सदैव मिलता रहेगा। सोमवर को सदर तहसीलदार ध्रुवेश कुमार सिंह शेरगढ़ में पहुंचकर राहत सामग्री वितरण किए। जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश ने समस्त एसडीएम व तहसीलदार को निर्देशित किया है कि अपने-अपने तहसील अंतर्गत बाढ़ प्रभावित गांवों में राहत सामग्री के साथ-साथ ग्राम वासियों को आने-जाने के लिए पर्याप्त मात्रा में नाव उपलब्ध कराए, जिससे ग्राम वासियों को आने-जाने के लिए किसी प्रकार की दिक्कत न होने पाए। इसके अनुपालन में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/ एसडीएम सदर मृणाली अविनाश जोशी के निर्देश पर सदर तहसीलदार ध्रुवेश कुमार सिंह शेरगढ़ में कैंप लगाकर ग्राम वासियों को खाने की वस्तुएं दाल, आटा, चावल, नमक, माचिस, तेल, आलू, प्याज, लाई, सहित लाइफ जैकेट उपलब्ध कराई। ताकि बाढ़ प्रभावित गांवों में खाने की वस्तुओं की दिक्कत न होने पाए बाढ़ आने पर सुरझित स्थान पर लाइफ जैकेट पहन कर जा सके। तहसीलदार ध्रुवेश कुमार सिंह ने अपने समस्त लेखपाल और कानूनगो से कहा है कि बराबर गांव में कैंप करें अगर बाढ़ की स्थिति विकराल होने की संभावना होती है तो, तत्काल सूचित करें जिससे ग्राम वासियों को राहत शिविर में पहुंचाया जा सके। कोटेदारों और ग्राम प्रधानों को निर्देशित किया कि बाढ़ प्रभावित गांवों में राशन की उपलब्धता निरंतर बनी रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

आरसेटी देवरिया में जूनियर ब्यूटी प्रैक्टिशनर बैच का स्टेट डायरेक्टर ने किया उद्घाटन

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) देवरिया में…

6 hours ago

चुनावी रंजिश में जान से मारने की धमकी, युवक ने प्रशासन से लगाई सुरक्षा की गुहार

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के बांसगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत कनईचा गांव में चुनावी रंजिश…

6 hours ago

सड़क हादसे मे युवती की मौत

सिकंदरपुर /बलिया(राष्ट्र की परम्परा) महरो गांव में दर्दनाक सड़क हादसे में 24 वर्षीय युवती की…

6 hours ago

कुम्हारों को मुफ्त विद्युत चाक मशीन 27 मई तक करें आवेदन

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जिला ग्रामोद्योग अधिकारी वीरेन्द्र प्रसाद ने बताया कि उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड की…

7 hours ago

टैक्ट्रर-ट्रॉली से टकराकर स्कॉर्पियो सवार 3 दोस्तों की मौत

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)जिले के गोला थाना क्षेत्र में बेकाबू स्कॉर्पियो सड़क किनारे खड़ी गेहूं लदी…

7 hours ago

बारात में विवाद के बाद हिंसा, युवक की मौत से गांव में तना

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। संत कबीर नगर के धनघटा थाना क्षेत्र के गायघाट पूर्वी गांव…

7 hours ago