रूस का यूक्रेन पर बड़ा मिसाइल और ड्रोन हमला: 4 की मौत, कई घायल, कीव में जोरदार धमाके

Russia-Ukraine War: रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच युद्धविराम की बातचीत चल रही थी, लेकिन इसी बीच रूस ने एक बार फिर यूक्रेन पर मिसाइल और ड्रोन हमलों की बौछार कर दी। ताजा रूसी हमलों में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई है और कई अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। यह जानकारी स्थानीय अधिकारियों ने शनिवार (25 अक्टूबर 2025) को दी।

यूक्रेन की राजधानी कीव पर बैलिस्टिक मिसाइल हमले में दो लोगों की मौत और नौ अन्य घायल हुए। कीव की सैन्य प्रशासन के प्रमुख त्काचेंको ने बताया कि मिसाइल हमलों के कारण एक गैर-आवासीय इमारत में आग लग गई, जबकि इंटरसेप्ट किए गए मिसाइलों का मलबा आसपास की इमारतों पर गिरा, जिससे खिड़कियां और दीवारें क्षतिग्रस्त हो गईं।

कीव के मेयर विटाली क्लिट्स्को ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया कि शहर में कई धमाके सुने गए और यह हमला रूस की बैलिस्टिक मिसाइलों से किया गया। वहीं, ड्नीप्रोपेत्रोव्स्क क्षेत्र में भी दो लोगों की मौत और सात घायल हुए। स्थानीय गवर्नर व्लादिस्लाव हैवानेंको के अनुसार, रूसी हमलों में कई आवासीय इमारतें, निजी घर, एक दुकान और एक वाहन नष्ट हो गए।

यूक्रेन की वायुसेना ने कहा कि रूस ने कुल 9 इस्कंदर-एम (Iskander-M) बैलिस्टिक मिसाइलें और 62 अटैक ड्रोन यूक्रेन की ओर दागे। इनमें से चार मिसाइलें और 50 ड्रोन को इंटरसेप्ट कर नष्ट कर दिया गया। हालांकि, एक बचावकर्मी की मौत और दूसरे के घायल होने की खबर भी सामने आई है।

यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब युद्ध को चार साल पूरे होने वाले हैं और कीव के सहयोगी देश रूस पर और कड़े प्रतिबंध लगाने की तैयारी कर रहे हैं।

Karan Pandey

Recent Posts

देवरिया में सड़क हादसे से मचा हड़कंप, दो मोटरसाइकिलें टकराईं; एक घायल की एक की मौत

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के देवरिया में शनिवार दोपहर एक सड़क हादसे ने…

1 hour ago

बच्चों को इंटरनेट से दूर रखना सही नहीं! सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी, ऑनलाइन सुरक्षा के लिए बनेगी सख्त व्यवस्था

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा और इंटरनेट के इस्तेमाल को लेकर…

3 hours ago

घर में मचा कोहराम, गांव में पसरा मातम: ट्रेलर हादसे में विशुनपुरा के दयानंद की मौत

बरहज में दर्दनाक हादसा: ट्रेलर की चपेट में आने से युवक की मौत, भाग रहे…

3 hours ago

LoC पर आधी रात के बाद सेना का बड़ा एक्शन! कुपवाड़ा में मुठभेड़, दो आतंकवादी ढेर; इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी

फोटो goo कुपवाड़ा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (LoC) के पास सुरक्षा…

4 hours ago

खाटू श्याम के दर्शन से पहले काल का कहर! कोटा में नाले में समाई श्रद्धालुओं की बस, 8 की मौत

Ai निर्मित फोटो भोपाल से निकले थे बाबा श्याम के दर्शन करने कोटा (राष्ट्र की…

5 hours ago