गोरखपुर-गोंडा रेलखंड पर सिगनलिंग कार्य के कारण डायवर्ट रूट से चलेंगी ट्रेनें

गोरखपुर/हाजीपुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)यूपी के गोविंदनगर-टिनिच-गौर-बभनान रेलखंड के बीच ऑटोमेटिक सिगनलिंग कार्य के चलते गोरखपुर-गोंडा रेलमार्ग पर ब्लॉक लागू रहेगा। इस कारण 17 से 19 अगस्त तक बिहार से चलने वाली व गुजरने वाली कई ट्रेनों के मार्ग बदले जाएंगे। इन ट्रेनों को गोरखपुर-बस्ती-गोंडा के बजाय गोरखपुर-बढ़नी-गोंडा या गोंडा-बढ़नी-गोरखपुर मार्ग से संचालित किया जाएगा।

बदले गए रूट की प्रमुख ट्रेनें 12557 मुजफ्फरपुर-आनन्द विहार टर्मिनस सप्तक्रांति एक्सप्रेस (18 और 19 अगस्त) – गोरखपुर-बढ़नी-गोंडा होकर चलेगी।

02569 दरभंगा-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल (18 और 19 अगस्त) – बढ़नी होकर चलेगी, बस्ती स्टेशन पर ठहराव नहीं होगा।

12565 दरभंगा-नई दिल्ली बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस (18 अगस्त) – बढ़नी होकर चलेगी।

15655 गुवाहाटी-श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस (17 अगस्त) – बढ़नी होकर चलेगी।

12558 आनन्द विहार टर्मिनल-मुजफ्फरपुर सप्तक्रांति एक्सप्रेस (18 अगस्त) – गोंडा-बढ़नी-गोरखपुर होकर चलेगी।

02563 बरौनी-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल (18 और 19 अगस्त) – बढ़नी होकर चलेगी।

15078 गोमतीनगर-कामाख्या एक्सप्रेस (18 अगस्त) – गोंडा-बढ़नी-गोरखपुर होकर चलेगी।

14673 जयनगर-अमृतसर शहीद एक्सप्रेस (18 अगस्त) – बढ़नी होकर चलेगी।

13020 काठगोदाम-हावड़ा बाघ एक्सप्रेस (18 अगस्त) – गोंडा-बढ़नी-गोरखपुर होकर चलेगी, मनकापुर, बभनान, बस्ती और खलीलाबाद में ठहराव नहीं होगा।

15212 अमृतसर-दरभंगा जननायक एक्सप्रेस (18 अगस्त) – गोंडा-बढ़नी-गोरखपुर होकर चलेगी।

15274 आनन्द विहार टर्मिनल-रक्सौल सत्याग्रह एक्सप्रेस (18 अगस्त) – गोंडा-बढ़नी-गोरखपुर होकर चलेगी।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की समयसारिणी और रूट की जानकारी अवश्य ले लें ताकि असुविधा से बचा जा सके।

Editor CP pandey

Recent Posts

मानसून की पहली बारिश में उजागर हुई श्यामदेंउरवा चौराहे की बदहाल जल निकासी व्यवस्था

जाम नालियों से सड़क पर फैला गंदा पानी, एक वर्ष से टूटा पड़ा स्लैब बना…

22 hours ago

बिजली विभाग का बड़ा अभियान: 25 बकायेदारों के कनेक्शन काटे, डेढ़ लाख रुपये की वसूली

ओवरलोड पर बिजली उपयोग करने वाले चार उपभोक्ता चिह्नित, बिजली चोरी रोकने को रात्रिकालीन विशेष…

22 hours ago

डीडीयू में 42 पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा 30 जून से, अन्य कोर्सों में सीधे प्रवेश 9 जुलाई से

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में स्नातक एवं परास्नातक पाठ्यक्रमों की प्रवेश…

22 hours ago

डीएम ने बच्चों को पल्स पोलियो की दो बूंद पिलाकर अभियान का किया शुभारंभ

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने जिला अस्पताल के एमसीएच विंग…

22 hours ago

भाजपा सरकार में बिजली कटौती का रिकॉर्ड टुटा -विजय रावत

जर्जर तार व ट्रांसफॉर्मर के ख़राब होने से विद्युत व्यवस्था ध्वस्त-विजय रावत चौबीस घंटे के…

22 hours ago

हल्की बरसात और हल्की हवा मे 10घंटे से ऊपर कट जाती है बरहज की बिजली, जनता परेशान

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l नगरपालिका क्षेत्र की बिजली की समस्या नगरवासियो के लिए नासूर बन गई…

22 hours ago