सम्पूर्ण समाधान दिवस का रोस्टर हुआ जारी

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी अखण्ड प्रताप सिंह ने बताया कि प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय शनिवार को आयोजित होने वाले सम्पूर्ण समाधान दिवस का रोस्टर इस वर्ष का निर्धारित करते हुए प्रत्येक सम्पूर्ण समाधान दिवस के लिए अधिकारियों को भी नामित कर दिया गया है।
जिलाधिकारी ने प्रथम तीन माहो में आयोजित होने वाले इस दिवस के विवरण में बताया है कि जनवरी माह के प्रथम शनिवार को सदर में जिलाधिकारी, सलेमपुर में मुख्य विकास अधिकारी, रुद्रपुर में अपर जिलधिकारी (प्रशासन), बरहज में अपर जिलाधिकारी (वि.रा.), भाटपार रानी में सीआरओ तथा तृतीय शनिवार को सलेमपुर में जिलाधिकारी, रुद्रपुर में सीडीओ, बरहज में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), भाटपार रानी में अपर जिलाधिकारी (वि.रा.), देवरिया में सीआरओ की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया जायेगा।
फरवरी माह के प्रथम शनिवार को रुद्रपुर में जिलाधिकारी, बरहज में मुख्य विकास अधिकारी, भाटपार रानी में अपर जिलधिकारी (प्रशासन), देवरिया में अपर जिलाधिकारी (वि.रा.), सलेमपुर में मुख्य राजस्व अधिकारी तथा तृतीय शनिवार को बरहज में जिलाधिकारी, भाटपार रानी में सीडीओ, देवरिया में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), सलेमपुर में अपर जिलाधिकारी (वि.रा.), रुद्रपुर में मुख्य राजस्व अधिकारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया जायेगा।
मार्च माह के प्रथम शनिवार को भाटपार रानी में जिलाधिकारी, देवरिया में मुख्य विकास अधिकारी, सलेमपुर में अपर जिलधिकारी (प्रशासन), रुद्रपुर में अपर जिलाधिकारी (वि.रा.), बरहज में मुख्य राजस्व अधिकारी तथा तृतीय शनिवार को देवरिया में जिलाधिकारी, सलेमपुर में मुख्य विकास अधिकारी, रुद्रपुर में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), बरहज में अपर जिलाधिकारी (वि.रा.), भाटपार रानी में मुख्य राजस्व अधिकारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया जायेगा।

Editor CP pandey

Recent Posts

बाइक सवारों ने कार सवार युवकों पर किया जानलेवा हमला, क्षेत्र में दहशत

परतावल में बदमाशों का तांडव: बाइक सवारों ने कार सवार युवकों पर किया जानलेवा हमला,…

5 seconds ago

पुलिस के ऑपरेशन कार-ओ-बार से शराबियों में हड़कंप

महराजगंज पुलिस का ‘ऑपरेशन कार-ओ-बार’ बना नशाखोरी पर करारा प्रहार, 765 लोगों पर सख्त कार्रवाई…

15 minutes ago

जलन ने लिया खौफनाक रूप: पानीपत में मासूमों की हत्या का सनसनीखेज मामला

पानीपत सीरियल किलिंग केस: जलन बनी मासूमों की मौत की वजह, महिला गिरफ्तार पानीपत (राष्ट्र…

42 minutes ago

दिल्ली में हाई अलर्ट , ऐतिहासिक होने जा रही है भारत-रूस वार्ता

पुतिन के दो दिवसीय भारत दौरे से मजबूत होंगे रक्षा, ऊर्जा और व्यापारिक रिश्ते नई…

1 hour ago

पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति भुगतान को लेकर आज राज्यपाल से मिलेगा आजसू छात्र संघ का प्रतिनिधिमण्डल

रांची (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) झारखंड में लंबित पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति के भुगतान की मांग तेज़…

1 hour ago

राजनीतिक बयानबाज़ी के शोर में दबती आम जनता की ज़रूरतें — ज़मीन पर उतरे बिना अधूरा रह गया विकास

भारत में आज विकास सबसे ज़्यादा बोले जाने वाले शब्दों में से एक है, लेकिन…

2 hours ago