रोडवेज बस रोक कर युवक पर लाठी डंडा से हमला

बीच-बचाव करने आई महिला कन्डेक्टर को भी युवकों ने मारपीट किया घायल

                                                                                        मऊ ( राष्ट्र की परम्परा )  रविवार की रात्रि लगभग 8 बजें घोसी की तरफ से आ रही मऊ रोडवेज की बस जैसे ही कोपागंज  थाना क्षेत्र के टडियाव पहुंची लाठी डंडा लिए आठ दस युवकों ने बस में बैठे एक युवक पर हमला बोल दिया। हमले के दौरान बीच बचाव करने आये यात्रियों से भी युवकों से झड़प हुई। इसी बीच बीच बचाव करने आई महिला कन्डेक्टर वर्षा कुमारी को भी युवकों ने डंडे से मारकर हाथ चोटहिल कर दिया। मारपीट के दौरान कंडक्टर द्वारा यात्रियों के लिए टिकट निकालने वाले मशीन भी तोड़ दिया। मारपीट के बाद सभी आरोपी वहां से भाग गए। उधर बस चालक ने यात्रियों से भरी बस कोपागंज थाने पर लाकर खड़ा कर दिया। बताया जाता है कि बस में बैठे युवक को आने की जानकारी पहले से थीं। जैसे ही रोडवेज बस टडियाव पहुंची। एक यात्री उतरने के लिए चालक को आवाज दिया । जैसे ही चालक ने बस को रोका अचानक आठ दस की संख्या में आये युवकों ने बैठे युवक पर हमला बोल दिया। जिसके बाद बस में अचानक भगदड़ मच गई। कुछ यात्रियों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो आरोपी युवको नें उनको भी धमकाने लगे। कहने लगे तुज्ञ मत बोलों गांव का मामला है। इसी बीच बीच बचाव करने आई महिला कन्डेक्टर वर्षा कुमारी को भी युवकों ने डंडे से मारकर हाथ गम्भीर रूप से ज़ख़्मी कर दिया। उधर बस में बैठे जिस युवक पर आरोपी युवकों द्वारा हमला किया गया उससे पुलिस  पूछताछ कर रही है। उधर घटना के बाद चालक बस को लाकर थाने पर खड़े करने के बाद पुलिस को तहरीर दी है।
rkpnews@desk

Recent Posts

संजू सैमसन का सुपर शो! 97* रन की तूफानी पारी से भारत की जीत, जश्न के बाद ICC एक्शन का खतरा

कोलकाता (राष्ट्र की परम्परा)। ICC मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में भारत…

43 minutes ago

पश्चिम एशिया में बढ़ता तनाव: ईरान का परमाणु ठिकानों पर हमले का दावा, IAEA ने नुकसान से किया इनकार

तेहरान/वियना (राष्ट्र की परम्परा)। पश्चिम एशिया में जारी सैन्य तनाव के बीच ईरान ने बड़ा…

2 hours ago

श्रीनगर में उग्र प्रदर्शन: खामेनेई की हत्या के विरोध में सड़कों पर उतरे लोग, पुलिस ने छोड़ी आंसू गैस

श्रीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के विरोध…

2 hours ago

होली: दिलों को जीतने और रिश्तों को जोड़ने का त्योहार

✍️ राजकुमार बरूआ, भोपाल “वैमनस्यं तृणीकृत्य होल्यग्नौ भस्मतां हितम्।नानारङ्गजलैबी सौमनस्यं भवेत् पुनः ।।” होली का…

2 hours ago

सिकंदरपुर में मार्च माह का बिजली रोस्टर जारी

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सिकंदरपुर नगर पंचायत क्षेत्र में मार्च माह के लिए विद्युत आपूर्ति…

3 hours ago

हर्बल रंग और स्किन केयर टिप्स: इस होली नहीं होगा कोई रिएक्शन

होली में त्वचा और आँखों की सुरक्षा: हर्बल रंगों से मनाएं सुरक्षित और बेफिक्र होलीलखनऊ…

9 hours ago