महुआ बाजार/बलरामपुर (राष्ट्र की परम्परा)। विकास खंड उतरौला के अंतर्गत ग्राम पंचायत महुआ धनी स्थित श्रृंगार जोत चौराहा, जो कि एक प्रमुख ग्रामीण बाजार है, इन दिनों जलजमाव की गंभीर समस्या से जूझ रहा है। चौराहे के समीप ही राप्ती नदी पर बना पुल इस बाजार को और भी महत्वपूर्ण बनाता है, क्योंकि यह पुल बलरामपुर जनपद को सिद्धार्थनगर, बढ़नी, नेपाल, पचपेड़वा और डुमरियागंज से जोड़ता है। इस मार्ग से प्रतिदिन हजारों लोगों का आना-जाना होता है। हालांकि, कुछ दबंगों द्वारा सड़क किनारे बनी सार्वजनिक नाली पर अतिक्रमण कर उसे पाट दिया गया है, जिससे हल्की बारिश में ही चौराहा जलमग्न हो जाता है। इससे न केवल राहगीरों को बल्कि सैकड़ों दुकानदारों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी मदन लाल निषाद, रक्षाराम निषाद और वीरेंद्र उपाध्याय ने बताया कि इस समस्या की जानकारी पिछले वर्ष कई बार उप जिलाधिकारी उतरौला को दी गई थी, लेकिन प्रशासन की निष्क्रियता के कारण अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। दुकानदार रामजी वर्मा का कहना है कि वर्तमान सरकार की नीति स्पष्ट है कि कोई किसी का पानी नहीं रोक सकता, फिर भी अधिकारियों की लापरवाही के कारण समस्या जस की तस बनी हुई है। ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि सार्वजनिक नाली को तत्काल अतिक्रमण मुक्त कराया जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इस संबंध में उप जिलाधिकारी उतरौला का कहना है कि मामले की जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के विकासखंड खलीलाबाद अंतर्गत ग्राम केरमुआ में निर्माणाधीन…
हिंदी के पेपर से यूपी बोर्ड परीक्षा का आगाज़, कड़ी निगरानी में शांतिपूर्ण शुरुआत सलेमपुर/देवरिया…
आगरा में जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ, 22 फरवरी को लगेगा विधिक सेवा मेगा कैम्प…
Donald Trump के नेतृत्व में अमेरिका ने वेनेजुएला से जुड़े सैन्य तनाव के बीच ऑपरेशन…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। Maharajganj में युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और स्थानीय स्तर पर रोजगार…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। Uttar Pradesh सरकार ने मंगलवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते…