राजद ने कांग्रेस की कनपट्टी पर रखी कट्टा, बिहार फिर नहीं चाहता जंगलराज -मोदी

🔶 बिहार विधानसभा चुनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आरा दौरा पूरी तरह चुनावी गर्मी से लबरेज रहा। मंच पर चढ़ते ही पीएम मोदी ने भोजपुरी में जनता का अभिवादन कर माहौल को जोश से भर दिया। उन्होंने कहा— “हम मां आरण्य देवी के चरणों में प्रणाम करत बानी, वीर बांकुर बाबू वीर कुंवर सिंह के धरती पर अभिनंदन करअतनी।” इसके बाद पीएम मोदी ने महागठबंधन पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि बिहार की जनता अब छल-कपट वाली राजनीति को भलीभांति पहचान चुकी है।

ये भी पढ़ें – “मिशन स्टॉप क्राइम” का जनजागरण संकल्प—रायगढ़ में सिटीजन संस्था ने उठाया साइबर ठगी के खिलाफ बड़ा कदम

🗣️आरा में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महागठबंधन को आड़े हाथों लिया और कहा कि उनका घोषणापत्र “धोखा और छल-कपट का दस्तावेज़” है। वहीं एनडीए के मेनिफेस्टो को उन्होंने ईमानदार संकल्प पत्र बताया, जिसमें कमाई, पढ़ाई और सिंचाई पर विशेष ध्यान दिया गया है।
पीएम मोदी ने जनता को सचेत करते हुए कहा कि “जंगलराज वालों, यह मत भूलो कि जनता सब कुछ जानती है।”

ये भी पढ़ें – 📰 पलटूराम की राजनीति का अंत! — बिहार की जनता ने तय किया बदलाव का फैसला

उन्होंने राजद और कांग्रेस के बीच मचे अंदरूनी कलह पर तंज कसते हुए कहा कि “राजद ने कांग्रेस की कनपट्टी पर कट्टा रखकर मुख्यमंत्री का पद चोरी कर लिया।” प्रधानमंत्री ने दावा किया कि नामांकन की अंतिम तारीख से पहले बंद कमरों में गुंडागर्दी की राजनीति खेली गई।
पीएम मोदी ने याद दिलाया कि बिहार ने 2005 से पहले के सालों में जातीय दंगों और भय के माहौल को झेला था, और जनता अब दोबारा उस दौर में लौटना नहीं चाहती। उन्होंने कहा कि “एक तरफ एनडीए का सुशासन है और दूसरी तरफ जंगलराज का कुशासन।”
भारी भीड़ की मौजूदगी में उन्होंने एनडीए प्रत्याशी के लिए समर्थन मांगा और कहा कि बिहार की जनता विकास, स्थिरता और सुशासन के साथ है।

Editor CP pandey

Recent Posts

भूजल संरक्षण को जनआंदोलन बनाने पर जोर, जागरूकता कार्यशाला में दिए गए जल बचाने के संदेश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भूजल सप्ताह के समापन अवसर पर जनपद मुख्यालय में…

6 hours ago

रेलवे कॉलोनियों में पीएनजी आपूर्ति हेतु एमओयू किया गया

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)l वाराणसी स्थित रेलवे कॉलोनियों में घरेलू पाइप्ड नेचुरल गैस(पीएनजी) की आपूर्ति सुनिश्चित…

6 hours ago

महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान ने सुनीं शिकायतें, 15 दिन में निस्तारण के दिए निर्देश

महिला उत्पीड़न व घरेलू हिंसा के मामलों की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश…

6 hours ago

बीबीएयू में छात्रावास आवेदन शुरू, 26 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के प्रथम…

6 hours ago

तहसील घेराव करने जा रहे कांग्रेस नेता को किया हाउस अरेस्ट

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l बुधवार को कांग्रेस नेता कार्यकर्ताओ संग बरहज तहसील का घेराव करने जा…

7 hours ago

ऑनलाइन ठगी के शिकार युवक को साइबर पुलिस ने दिलाई 1.28 लाख की राहत

शाहजहाँपुर(राष्ट्र की परम्परा)l ऑनलाइन ठगी के शिकार एक युवक को साइबर क्राइम थाना पुलिस ने…

7 hours ago