पुनरीक्षण परामर्श समिति की बैठक संपन्न

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय पुनरीक्षण परामर्श समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई।
जिलाधिकारी द्वारा बैठक में बैंक आफ इंडिया, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, इण्डियन ओवरसीज बैंक के प्रबंधकों द्वारा बैठक में अनुपस्थित रहने पर नाराजगी व्यक्त की गई तथा बैंक उच्चाधिकारियों को पत्र भेजकर अवगत कराने हेतु लीड बैंक मैनेजर को निर्देश दिया गया। इसी प्रकार सोनौली अधिशासी अधिकारी द्वारा भी बैठक से अनुपस्थित रहने पर वेतन बाधित करने हेतु अपर उप जिलाधिकारी को निर्देश दिया गया। बैठक में वार्षिक ऋण योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, मत्स्य पालन, पशुपालन, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन, एक जनपद एक उत्पाद, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग,पी एम स्वनिधि, जैसे रोजगारपरक योजनाओं में लंबित मामलों पर जिलाधिकारी द्वारा नाराजगी व्यक्त की गई और उक्त योजनाओं में लंबित प्रकरणों को निस्तारित करते हुए, स्वीकृत ऋण आवेदनों में ससमय ऋण वितरण का निर्देश दिया गया। उन्होंने लीड बैंक प्रबंधक को निर्देशित किया कि किसानों को अधिक से अधिक लाभान्वित करने हेतु न्याय पंचायत स्तर पर कैम्पों का आयोजन कर के0सी0सी0, किसान क्रेडिट कार्ड जैसी योजनाओं में लाभार्थियों को लाभान्वित किया जाय।
उन्होंने बैंक छोटे ऋण आवेदनों में उदार रुख दिखाएं। ये योजनाएं केंद्र और प्रदेश सरकार की शीर्ष योजनाओं में शामिल हैं और इनके माध्यम से बड़े स्तर पर स्वरोजगार के अवसर सृजित होते हैं। इन योजनाओं में विलंब अस्वीकार्य है और इसमें शिथिलता पर शीर्ष अधिकारियों को अवगत कराते हुए कार्यवाही के लिए संस्तुति की जाएगी।
बैठक में अपर उपजिलाधिकारी नवीन कुमार, लीड बैंक अधिकारी, सहित अन्य बैंकों के मैनेजर, जिला उद्योग महाप्रबंधक, पशुधन अधिकारी, ग्रामोद्योग अधिकारी उपस्थित रहें।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

“नागरिक देवो भव: सुशासन की नई परिभाषा और भ्रष्टाचार मुक्त भारत की राह”

नागरिक देवो भव:भ्रष्टाचार-मुक्त भारत की ओर एक निर्णायक यात्रा- आम नागरिक के लिए सरकार का…

4 hours ago

संघर्ष से सफलता:संघर्ष से सफलता: चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के बेटे ने हासिल की पीसीएस में सफलताल की पीसीएस में सफलता

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)जनपद के ऑफीसर कॉलोनी भुजौटी निवासी राहुल ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा…

5 hours ago

श्रीराम कथा का भव्य आयोजन, कलश यात्रा से हुआ शुभारंभ

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय खलीलाबाद के पुरानी पुलिस लाइन स्थित शिव…

5 hours ago

निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश, सितंबर तक पूरा होगा कृषि विश्वविद्यालय

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने गुरुवार को निर्माणाधीन महात्मा गौतम…

5 hours ago

मिशन समाधान में बड़ी कार्रवाई: 80 पुराने भूमि विवाद सुलझे, अवैध कब्जे हटाए गए

औरैया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में मिशन समाधान के तहत प्रशासन ने राजस्व और पुलिस की…

5 hours ago

गैस एजेंसी में भारी गड़बड़ी उजागर, डीएम के निर्देश पर FIR के आदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद के भटनी स्थित सुमित्रा इंडेन गैस सर्विस एजेंसी पर प्रशासनिक जांच…

5 hours ago