महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। 01 जनवरी 2026 को अर्हता तिथि मानते हुए विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की संशोधित समय-सारिणी जारी कर दी गई है। यह कार्यक्रम भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुपालन में लागू किया गया है।
जारी कार्यक्रम के अनुसार मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने अथवा संशोधन से संबंधित दावे और आपत्तियां 06 जनवरी 2026 से 06 मार्च 2026 तक स्वीकार की जाएंगी। प्राप्त दावों एवं आपत्तियों का निस्तारण 27 मार्च 2026 तक किया जाएगा। इसके बाद स्वास्थ्य मापदंडों की जांच 03 अप्रैल 2026 तक पूर्ण की जाएगी, जबकि अंतिम रूप से संशोधित मतदाता सूची का प्रकाशन 10 अप्रैल 2026 को किया जाएगा।
सभी उप जिलाधिकारियों, निर्वाचन पंजीकरण अधिकारियों, सहायक निर्वाचन पंजीकरण अधिकारियों, खंड विकास अधिकारियों एवं नगर निकायों के अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करें। साथ ही राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से भी पुनरीक्षण प्रक्रिया में सक्रिय सहयोग देने का आह्वान किया गया है।
निर्देशों में यह भी स्पष्ट किया गया है कि विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक एवं सोशल मीडिया के माध्यम से कराया जाए, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची से वंचित न रह जाए।
प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे निर्धारित तिथियों के भीतर अपने नामों की जांच अवश्य कर लें और आवश्यक दावे व आपत्तियां समय से प्रस्तुत करें, जिससे मतदाता सूची पूरी तरह शुद्ध और अद्यतन बनाई जा सके।
अखिलेश यादव से मिले सपा नेता विजय प्रताप यादव, बाबा साहब की प्रतिमा भेंट कर…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मतदाता सूची और नागरिकों के मताधिकार से जुड़े मुद्दों को लेकर…
गाजियाबाद (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है।…
सपा ने उतारे तीन राज्यसभा प्रत्याशी, दो सीटों की स्थिति मजबूत फिर तीसरे उम्मीदवार से…
एक ही जगह 6 घंटे में दो हादसे, पहले श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी फिर…
समस्या सुनते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चोट दिखाकर बुजुर्ग ने सुनाई दर्दभरी आपबीती, CM योगी ने…