पशुपालन विभाग की समीक्षा सम्पन्न

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। पशुपालन विभाग में संचालित योजनाओं की समीक्षा हेतु विकास भवन सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए अपर निदेशक, पशुपालन विभाग देवीपाटन मण्डल गोण्डा डॉ मदनपाल सिंह ने समस्त उपमुख्य पशुचिकित्साधिकारी एवं पशुचिकित्साधिकारियों को दिशा दिया कि जिले में संचालित गो-आश्रय स्थलों का पशुचिकित्साधिकारी द्वारा प्रतिदिन निरीक्षण कर पोर्टल पर अपलोड किया जाय। डॉ सिंह निर्देश दिया कि पशुचिकित्सालयों पर उपलब्ध निष्प्रोज्य उपकरणों एवं फर्नीचर इत्यादि का नियमानुसार निस्तारण कराते हुए चिकित्सालय भवन व परिसर की साफ’-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाय।
अपर निदेशक डॉ सिंह ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि आईजीआरएस पोर्टल सहित विभिन्न माध्यमों से प्राप्त होने वाले प्रार्थना-पत्रों का समयबद्धता के साथ निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी से पैरावेट के मानदेय के भुगतान की जानकारी प्राप्त करते हुए निर्देश दिया कि कृत्रिम गर्भाधान की सूचना को भारत पशुधन एप पर अपलोड कराया जाय। डॉ सिंह ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक चिकित्सालय पर भूमि-भवन पंजिका को अद्यतन रखने का निर्देश दिया। अपर निदेशक ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि एफ.एम.डी. कार्यक्रम के साथ-साथ विभागीय योजनाओं को सफलतापूर्वक क्रियान्वित किया जाय।बैठक का संचालन मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ राजेश उपाध्याय ने किया। इस अवसर पर डॉ. मो शकील, डॉ. बीनू जैन, डॉ. इस्लामुउद्दीन, डॉ. अच्छे लाल वर्मा, डॉ. प्रवेश मिश्रा, डॉ. अंकुर बिहारी, डॉ. ललित, डॉ. एस.पी. सिंह, डॉ. धीरज, डॉ. कपिल, डॉ. प्रत्यास्था सिंह, डॉ. जे.पी. वर्मा, डॉ. अर्चना सचान सहित अन्य विभागीय अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

माटी न्यास-सेकी के प्रयास से दो स्थानों पर विशाल स्वास्थ्य शिविर

सेहत केवल शहरों की सुविधा नहीं, गांवों का भी अधिकार: संतोष कुमार शर्मा महराजगंज(राष्ट्र की…

2 minutes ago

वृद्धजनों के स्वास्थ्य परीक्षण के साथ मेगा विधिक साक्षरता शिविर की तैयारियां तेज

आगरा(राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में विधिक जागरूकता को बढ़ावा देने और सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का…

13 minutes ago

त्योहारों और यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर कानून-व्यवस्था की समीक्षा, सख्त निर्देश जारी

मऊ(राष्ट्र की परम्परा)। आगामी त्यौहारों एवं यूपी बोर्ड परीक्षाओं को सकुशल संपन्न कराने तथा जनपद…

22 minutes ago

दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, रुद्रपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद देवरिया में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

30 minutes ago

यूपी बोर्ड परीक्षा 2026: आगरा में नकल पर सख्त पहरा

यूपी बोर्ड परीक्षा 2026: आगरा प्रशासन की सख्त रणनीति, 1.21 लाख परीक्षार्थियों के लिए कड़ा…

33 minutes ago

आधा-अधूरा इंटरलॉकिंग, लाखों का भुगतान

बड़हरा राजा में इंटरलॉकिंग घोटाले’ की गूंज, ग्रामीणों ने मांगी उच्चस्तरीय जांच महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।…

1 hour ago