जल जीवन मिशन के तहत निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित

महराजगंज ( राष्ट्र की परम्परा)।
जल जीवन मिशन कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद में संचालित निर्माण कार्यों के प्रगति की समीक्षा मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार राय द्वारा की गयी।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने कार्यदायी संस्थाओं द्वारा संचालित कार्यों, रेट्रोफिटिंग कार्यों व सड़कों के मरम्मत की जानकारी ली।
उन्होंने परियोजनाओं में विलंब पर असन्तोष व्यक्त करते हुए तेजी लाने का निर्देश दिया। मुख्य विकास अधिकारी ने क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत कर उसकी सूचना जन प्रतिनिधियों को उपलब्ध कराने के लिए कहा। पूर्ण परियोजनाओं के संचालन हेतु ग्राम पंचायत की मद से ऑपरेटरों के भुगतान हेतु जिला पंचायतीराज अधिकारी के साथ सम्बन्धित ग्राम प्रधानों की बैठक कर मानदेय की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी लक्षित कार्य को मार्च 2024 से पूर्व पूर्ण करने हेतु आवश्यक कार्य योजना बनाकर निर्माणाधीन परियोजनाओं में तेजी लाएं।
इससे पूर्व एक्सईएन जल निगम आसिफ हुसैन ने बैठक में योजनावार कार्यों के प्रगति की जानकारी मुख्य विकास अधिकारी को दी।
बैठक में सहायक अभियंता महेश चंद्र आजाद, कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारी सहित अन्य संबंधित तमाम अधिकारी उपस्थित रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

30 नवंबर का इतिहास: एक दिन, जब दुनिया ने देखे भूकंप, युद्ध, आतंकवाद और विज्ञान के नए आयाम

इतिहास के पन्नों में दर्ज आज की महत्त्वपूर्ण घटनाएँइतिहास केवल बीते हुए कल की कहानी…

5 hours ago

मेष से मीन तक जानें करियर, नौकरी, शिक्षा, प्रेम और परिवार का हाल

आज का राशिफल 30 नवंबर 2026 पंडित सुधीर मिश्र (अंतिम बाबा) के ज्योतिषीय आकलन पर…

5 hours ago

देवरिया में धनगर समाज की नई जिला कार्यकारिणी गठित, संतोष पाल धनगर को मिली जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी

धनगर समाज ने बदली जिला कार्यकारिणी की तस्वीर, अमरनाथ पाल के नेतृत्व में नई टीम…

13 hours ago

भागवत कथा मिटाती है मन की व्यथा, प्रेतयोनि से भी कराती है मुक्ति: डॉ. श्रीप्रकाश मिश्र

मन की व्यथा मिटाकर भवसागर से पार लगाती है भागवत कथा, देवरिया में ज्ञानयज्ञ का…

13 hours ago

जे. आर. डी. टाटा से इंदिरा गोस्वामी तक, इन महान हस्तियों की यादें आज भी हैं जीवंत

29 नवंबर पुण्यतिथि विशेष लेख प्रस्तुति: अभिषेक कुमार इतिहास केवल उपलब्धियों और सफलताओं का दस्तावेज…

17 hours ago