बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) पयागपुर -उच्च प्राथमिक विद्यालय ककरहाकुट्टी में विद्यालय की प्रधानाध्यापिका यशोमती वैद्य के सेवानिवृत्त होने पर उनके सम्मान में शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया l शिक्षक सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि विकास क्षेत्र के एआरपी राजेश कुमार मिश्र रहे l मुख्य अतिथि राजेश कुमार मिश्र ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होता व समाज सुधारक होता है, तथा समाज का पथ प्रदर्शक भी माना जाता है ,सदैव राष्ट्र की सुरक्षा व अच्छे राष्ट्र के निर्माण में शिक्षक का रोल रहता है ।इसलिए हम सभी को तन मन के साथ अच्छी शिक्षा देनी चाहिए जिससे विकसित देश की संकल्पना पूरी हो सके lशिक्षक सम्मान समारोह का संचालन विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक राम कुमार पांडेय ने किया l समारोह को विद्यालय के सहायक शिक्षक राम कुमार पांडेय ,महेंद्र सागर प्रतिभा सिंह, अलका ,विनोद कुमार तिवारी, निर्मल वैद्य ने भी संबोधित किया l इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष सदस्य रसोईया व अभिभावक मौजूद रहे l
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से थाना नवाबगंज क्षेत्र में…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। थाना रुपईडीहा क्षेत्र के रामनगर गांव में बृहस्पतिवार देर रात एक…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा, शांति व्यवस्था और प्रभावी समन्वय को…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। बोर्ड परीक्षाओं के मद्देनजर शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए सिकंदरपुर…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। विकास खंड नवानगर अंतर्गत ग्राम पंचायत भरथाव की वर्तमान प्रधान एवं…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग द्वारा “आत्महत्या रोकथाम एवं…