नहीं रहे पीडब्ल्यूडी के अवकाश प्राप्त अधीक्षण अभियंता एसपी शर्मा

देवरिया से ही हुए थे रिटायर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता रहे सतीश प्रकाश शर्मा का बीती रात उनके लखनऊ स्थित आवास पर निधन हो गया। स्वर्गीय शर्मा काफी खुशमिजाज इंसान थे। वह काफी दिनों तक देवरिया में भी अधीक्षण अभियंता के पद पर तैनात रहे। उनका कार्यकाल बेहद शानदार रहा और कर्मचारियों के बीच काफी लोकप्रिय थे । उनके निधन से लोक निर्माण विभाग के कर्मचारियों ठेकेदारों एवं देवरिया में उनके परिचितों में शोक की लहर है। स्व. शर्मा देवरिया से ही वर्ष 2017 में रिटायर हुए थे।
देवरिया लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता के पद पर का दायित्व संभालने वाले सतीश प्रकाश शर्मा 2 बर्ष से अधिक समय तक देवरिया में कार्यरत रहे। उन्होंने ठेकेदारों और कर्मचारियों के बीच सामंजस्य बैठाते हुए अपने दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया। रिटायर होने के बाद भी ठेकेदारों के बीच अपनी छाप छोड़ने वाले सतीश प्रकाश शर्मा को उनके जाने के बाद भी याद करते थे।
उनके निधन पर अधिशासी अभियंता मनोज पाण्डेय, आर.के.सिंह, ठेकेदार राकेश शुक्ला, मनोज सिंह, संतोष श्रीवास्तव, श्रीकृष्ण चौबे, राजीव नाथ तिवारी, प्रवीण त्रिपाठी, दीपक सिंह, रविशंकर सिंह, बलवंत यादव, कृष्णदेव तिवारी, शैलेश शुक्ल, संतोष उपाध्याय, सादिक, अरुण सिंह आदि ने श्रद्धांजलि दी। निर्माण खण्ड में 11 मई को 11 बजे श्रधांजलि सभा रखा गया।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

गुड मॉर्निंग देवरिया अभियान से सुरक्षित हुई सुबह, पार्कों से स्कूलों तक पुलिस की निगरानी

मॉर्निंग वॉकर्स से संवाद, बुजुर्गों को सुरक्षा का भरोसा और बालिकाओं को किया जागरूक देवरिया…

10 minutes ago

बारिश में तालाब बन जाता है आंगनबाड़ी परिसर, कीचड़ से जूझ रहे नौनिहाल

सतीश पाण्डेय की रिपोर्ट कीचड़ के दलदल में आंगनबाड़ी केंद्र, मासूमों की राह हुई मुश्किल;…

31 minutes ago

जनसेवा का नया फॉर्मूला: कार में बैठिए, समस्या सुनिए और रिपोर्ट बनाइए!

हर विधायक को कार और 75 हजार रुपये! जनसेवा का नया मॉडल या सुविधा का…

53 minutes ago

बंगाल में फिर हिली धरती: मुर्शिदाबाद में 3.7 का भूकंप, लोगों में बढ़ी चिंता

मुर्शिदाबाद में देर रात भूकंप के झटके, 3.7 रही तीव्रता; दहशत में घरों से बाहर…

1 hour ago

झामुमो के समर्पित नेता सुदिव्य कुमार नहीं रहे, हेमंत सोरेन ने बताया ‘बड़े भाई’ जैसा रिश्ता

रांची (राष्ट्र की परम्परा)। झारखंड सरकार के मंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के वरिष्ठ…

2 hours ago

भारत का नया ग्लोबल पावर गेम: पैसा, बाजार, अंतरिक्ष और ब्रिक्स से 2047 की तैयारी

भारत की नई वैश्विक आर्थिक छलांग: पूंजी, अंतरिक्ष, विदेशी मुद्रा और ब्रिक्स के सहारे विजन…

2 hours ago