बूथों पर वितरित किए जाएंगे संकल्प पत्र

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मुख्य विकास अधिकारी प्रत्यूष पाण्डेय के निर्देशन में जनपद में मतदाता जागरूकता हेतु चलाए जा रहे स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद के समस्त ब्लॉकों की कम मत प्रतिशत वाले बूथों पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। चिंहित बूथों पर परिषदीय विद्यालयों के छात्रों के माध्यम से घर-घर वोट करने की अपील हेतु संकल्प पत्र प्रेषित किए जाएंगे। इसका उद्देश्य शिक्षा अथवा रोजगार हेतु जनपद से बाहर रह रहे, होली के त्यौहार में घर आए हुए मतदाताओं, को बच्चों द्वारा 1 जून को मतदान हेतु संकल्पित करने का कार्य करना है इस हेतु अभिभावक अपने परिवार के सदस्यों का नाम मतदाता सूची में जांचते हुए छूटे हुए नामों को बीएलओ के माध्यम से जुड़वाकर मतदान हेतु संकल्प लेंगे।
मुख्य विकास अधिकारी एवं स्वीप नोडल प्रत्यूष पांडे ने बताया कि इस कार्यक्रम के माध्यम से हम उन मतदाताओं तक अपनी पहुंच सुनिश्चित करेंगे जो अभी भी किसी कारणवश मतदान प्रक्रिया से छूट गए हैं। संकल्प पत्र के माध्यम से कम मतदान प्रतिशत वाले बूथ पर अंतिम व्यक्ति तक पहुंच बनाकर मतदान प्रतिशत में बढ़ोतरी कराई जाएगी।
बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं सहायक स्वीप नोडल शालिनी श्रीवास्तव ने बताया कि सशक्त लोकतंत्र के लिए ज्यादा से ज्यादा लोगों की मतदान प्रक्रिया में सहभागिता आवश्यक है और उसे क्रम में संकल्प पत्र वितरण का कार्य सहायक सिद्ध होगा।
जनपद के कुल 500 कम मत प्रतिशत वाले बूथों को चिन्हित कर प्रत्येक विधान सभा से न्यूनतम 50 कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर परिषदीय विद्यालयों के प्रधानाध्यापक एवं बीएलओ के माध्यम से संकल्प पत्र वितरण का कार्य पूर्ण कराया जाएगा। कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों में विधानसभा रुद्रपुर से रामजी सहाय डिग्री कालेज, प्राथमिक विद्यालय फतेहपुर लक्ष्मीपुर, प्राथमिक विद्यालय मदनपुर एवं लक्ष्मीपुर देवरिया सदर से बाबा राघव दास इंटर कॉलेज, महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज,स्वामी दयानंद विद्यालय, पथरदेवा से प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा प्राथमिक विद्यालय हरैया, बरपार, प्राथमिक विद्यालय पुतवा, रामपुर कारखाना से जल निगम कार्यालय भटनी, प्राथमिक विद्यालय नौतन,मणिनाथ इंटर कॉलेज नोनापार, प्राथमिक विद्यालय मझौलिया, भाटपार रानी से जूनियर हाई स्कूल बनकटा मिश्र,रघुराज सिंह इंटर कॉलेज,बीआरडी इंटर कॉलेज, प्राथमिक विद्यालय बनकटा, विधानसभा सलेमपुर से चंद्रशेखरगढ़ बालिका विद्यालय,प्राथमिक विद्यालय हरिजन बस्ती,प्राथमिक विद्यालय बघरा, बरहज से एस के इंटर कॉलेज बरहज,प्राथमिक विद्यालय पश्चिम पैना, प्राथमिक विद्यालय बरहज,श्री राम इंटर कॉलेज तेलिया कला आदि प्रमुख हैं। विद्यालयों के माध्यम से हस्ताक्षरित्र संकल्प पत्रों को मंगवाकर जनपद मुख्यालय पर प्रेषित किया जायेगा।

Editor CP pandey

Recent Posts

अंबरनाथ में भव्य होली मिलन समारोह संपन्न, सांस्कृतिक रंगों से सराबोर हुआ शहर

महाराष्ट्र (राष्ट्र की परम्परा)। अंबरनाथ महोत्सव सांस्कृतिक संस्था द्वारा भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन…

3 hours ago

मऊ में होली को लेकर पुलिस अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने…

3 hours ago

संजू सैमसन का सुपर शो! 97* रन की तूफानी पारी से भारत की जीत, जश्न के बाद ICC एक्शन का खतरा

कोलकाता (राष्ट्र की परम्परा)। ICC मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में भारत…

4 hours ago

पश्चिम एशिया में बढ़ता तनाव: ईरान का परमाणु ठिकानों पर हमले का दावा, IAEA ने नुकसान से किया इनकार

तेहरान/वियना (राष्ट्र की परम्परा)। पश्चिम एशिया में जारी सैन्य तनाव के बीच ईरान ने बड़ा…

5 hours ago

श्रीनगर में उग्र प्रदर्शन: खामेनेई की हत्या के विरोध में सड़कों पर उतरे लोग, पुलिस ने छोड़ी आंसू गैस

श्रीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के विरोध…

5 hours ago

होली: दिलों को जीतने और रिश्तों को जोड़ने का त्योहार

✍️ राजकुमार बरूआ, भोपाल “वैमनस्यं तृणीकृत्य होल्यग्नौ भस्मतां हितम्।नानारङ्गजलैबी सौमनस्यं भवेत् पुनः ।।” होली का…

6 hours ago