मिट्टी में दबी नवजात को बचाया

एसपी ने अस्पताल पहुँचकर लिया हालचाल

शाहजहाँपुर (राष्ट्र की परम्परा)। थाना जैतीपुर क्षेत्र के गोहापुर पुल से भुढ़िया जाने वाले मार्ग पर 14 सितंबर की सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई। नदी किनारे पेड़ों के पास मिट्टी में दबी हुई एक नवजात बालिका मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची और मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए बच्ची को सकुशल मिट्टी से बाहर निकाल लिया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल शाहजहाँपुर में भर्ती कराया गया, जहाँ डॉक्टरों की टीम लगातार उसकी देखभाल कर रही है।आज, 16 सितंबर को पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और अपर पुलिस अधीक्षक नगर जिला अस्पताल पहुँचे। अधिकारियों ने बच्ची की स्थिति का बारीकी से जायजा लिया और चिकित्सकों से विस्तृत जानकारी प्राप्त की। शिशु के उपचार और आगे की देखभाल को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए गए।वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि नवजात की सुरक्षा और पालन-पोषण सर्वोच्च प्राथमिकता पर है। जिला प्रशासन और पुलिस विभाग की संयुक्त देखरेख में बच्ची को हर संभव सहयोग और संरक्षण दिया जा रहा है। इसके साथ ही, बाल कल्याण समिति (CWC) और महिला एवं बाल विकास विभाग से समन्वय स्थापित कर शिशु को सुरक्षित भविष्य देने की कार्यवाही की जा रही है।

Karan Pandey

Recent Posts

पत्रकारों की गिरफ्तारी पर देवरिया में उबाल! राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर उठी निष्पक्ष जांच की मांग

खबर दिखाने पर कार्रवाई का विवाद पहुंचा देवरिया तक, पत्रकारों ने उठाई स्वतंत्रता और अधिकारों…

5 hours ago

Breaking News: यूपी पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, 3 महीने के भीतर चुनाव कराने का आदेश; निवर्तमान प्रधानों को भी राहत

Ai निर्मित प्रयागराज (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर बड़ा घटनाक्रम…

6 hours ago

चीन सीमा के करीब कनेक्टिविटी को बड़ा बूस्ट! PM मोदी करेंगे लद्दाख की अहम परियोजनाओं का उद्घाटन

लद्दाख में भारत की रणनीतिक ताकत को मिलेगी नई रफ्तार! ₹3,350 करोड़ की परियोजनाओं से…

7 hours ago

देवरिया कलेक्ट्रेट बार चुनाव में बृजबांके तिवारी का दबदबा, शिवानंद त्रिपाठी बने मंत्री; ललित नारायण पांडेय ने भी दर्ज की शानदार जीत

फोटो विज्ञप्ति अनूप तिवारी की रिपोर्ट देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिला कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के…

7 hours ago

सड़क पर प्रदर्शन, सियासत में आरोप-प्रत्यारोप, लेकिन अनशन से दूरी क्यों? चुनावी पारदर्शिता और ए

अनशन से सरकारें झुका चुके हैं गांधी से सोनम वांगचुक तक, फिर विपक्ष क्यों नहीं…

7 hours ago

त्योहार से पहले रेलकर्मियों की चमकी किस्मत, 78 दिन के बोनस को कैबिनेट की मंजूरी

दिवाली से पहले रेलवे कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! 11.40 लाख रेलकर्मियों को 78 दिन का बोनस,…

8 hours ago