रिपब्लिकन कार्यकर्ताओं को सरकार सत्ता में भागीदारी और सम्मान देना चाहिए – केन्द्रीय मंत्री रामदास आठवले

मुंबई (राष्ट्र की परम्परा)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विश्वास मैने जीता तभी मुझे केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह मिली है।, इसके कारण पूरे देश में रिपब्लिकन पार्टी बढ़ रही है पूर्वोत्तर भारत में रिपब्लिकन पार्टी की ताकत बड़े पैमाने पर बढ़ी है.
रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष, केंद्रीय सामाजिक न्याय राज्य मंत्री रामदास आठवले ने जोर देकर कहा कि महाराष्ट्र में संगठन को मजबूत करते हुए लोगों को जोड़ने की आवश्यकता है।
केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास आठवले का मुंबई के षणमुखानंद सभागार में रिपब्लिकन पार्टी की ओर से भव्य अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। अपने सम्मान समारोह के अवसर पर वे संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर मंच पर भाजपा प्रवक्ता विधायक प्रवीण दरेकर रासप के पूर्व मंत्री महादेव जानकर श्रीमती सीमाताई आठवले रिपब्लिकन पार्टी मुंबई के अध्यक्ष सिद्धार्थ कसारे पूर्व मंत्री अविनाश महातेकर आर पी आई के महाराष्ट्र अध्यक्ष राजा सरवदे प्रदेश महासचिव गौतम सोनवणे मुंबई प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष बालासाहेब गरुड़ जबकि सूत्र संचालन विवेक पवार द्वारा किया गया। इसके अलावा सुनील बंसी मोरे दयाल बहादुर सुरेश बार्शिंग श्रीकांत भालेराव आशाताई लांडगे शीलाताई गांगुर्डे अभय सोनावणे फुलाबाई सोनावणे उषा रामलू श्रीमती नैनाताई वैराट प्रकाश जाधव रमेश गायकवाड़ दक्षिण मध्य मुंबई जिला अध्यक्ष संजय डोलसे अजीत रणदिवे साधु कटके सोहेल शेख, रवि गायकवाड़ डीएम चव्हाण, ऋषि माली आदि मौजूद थे।

rkpshomnath

Recent Posts

ग्रीन लॉन्स पब्लिक स्कूल में नवदुर्गा की आराधना, नौ बालिकाओं का पूजन

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। नवरात्रि के पावन अवसर पर खेजुरी स्थित ग्रीन लॉन्स पब्लिक स्कूल…

37 minutes ago

खेत की जुताई के विवाद में चचेरे भाई की गोली मारकर हत्या

एसपी नॉर्थ राजेश घुनावत ने घटनास्थल का किया निरीक्षण, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस…

46 minutes ago

नवरात्रि व्रत में बनाएं स्वाद और सेहत से भरपूर 2 खास व्यंजन

नवरात्रि स्पेशल: पारंपरिक फलाहार के साथ इस बार ट्राई करें विदेशी अंदाज का मीठा डेजर्ट,…

5 hours ago

खेलकर लौट रहा था 6 साल का मनजोत, पिता देखते रह गए और तेंदुआ उठाकर ले गया मासूम को

पिता और भाइयों के सामने मासूम को उठा ले गया तेंदुआ, गन्ने के खेत में…

5 hours ago