देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा) जनपद देवरिया में भूमि एवं अन्य अचल सम्पत्तियों की खरीद-बिक्री करने वालों के लिए महत्वपूर्ण सूचना सामने आई है। जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल ने स्पष्ट किया है कि जनपद में भू-सम्पत्तियों की न्यूनतम मूल्य दरें (सर्किल रेट) फिलहाल यथावत रहेंगी। पुनरीक्षण प्रक्रिया के बाद यह निर्णय लिया गया है कि वर्तमान में लागू दरों में कोई परिवर्तन नहीं किया जाएगा।
ये भी पढ़ें – ईरान में खामेनेई विरोधी प्रदर्शन तेज, सात लोगों की मौत; जानिए बवाल की असली वजह
उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश स्टाम्प (सम्पत्ति का मूल्यांकन) नियमावली, 1997 तथा द्वितीय संशोधन नियमावली, 2013 के अंतर्गत नियम-4 (1) के तहत न्यूनतम मूल्य दर सूची के पुनरीक्षण की कार्यवाही पूरी की गई। इस दौरान जनसामान्य से प्राप्त आपत्तियों और सुझावों का गहन परीक्षण किया गया।
इस विषय पर अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व), सहायक महानिरीक्षक निबंधन, तथा उप जिलाधिकारी एवं उप निबंधक सदर, सलेमपुर, रुद्रपुर, बरहज और भाटपाररानी के साथ विस्तृत बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद में भूमि एवं अन्य सम्पत्तियों के वास्तविक क्रय-विक्रय मूल्य, बाजार की स्थिति और पंजीकरण आंकड़ों का विश्लेषण किया गया।
ये भी पढ़ें – गलन भरी ठंड से कांपे लोग, अलाव बना राहत का सहारा
परीक्षण के दौरान यह तथ्य सामने आया कि वर्तमान में जनपद में प्रचलित भूमि दरें पहले से लागू न्यूनतम मूल्य दर सूची के अनुरूप ही हैं। इसके आधार पर समिति ने संस्तुति दी कि दरों में किसी प्रकार की वृद्धि या कमी की आवश्यकता नहीं है।
फलस्वरूप 30 अगस्त 2024 से प्रभावी मूल्यांकन सूची में निर्धारित सभी दरें अब 1 जनवरी 2026 से भी यथावत लागू रहेंगी। इससे आम नागरिकों, रियल एस्टेट कारोबारियों और निवेशकों को स्पष्टता मिलेगी और पंजीकरण प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहेगी।
300 वर्ष पुराने बाबा बैजूनाथ धाम मंदिर का हिस्सा ढहा, श्रद्धालुओं में गहरा दुख; प्रशासन…
डीएम ने दिए सघन जांच के निर्देश, बाल श्रमिक मिलने पर होगी कड़ी कार्रवाई महराजगंज(राष्ट्र…
शोक की लहर दो मिनट मौन रख दी गई श्रद्धांजलि गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)कलेक्ट्रेट में तैनात…
अपने दरवाजे पर खड़ी गाड़ी हो तो आपत्ति, सार्वजनिक परिसर में क्यों नहीं? गोरखपुर(राष्ट्र की…
डीएम ने अनाथ बहनों के भविष्य संवारने की पहल की देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। कीर्ति चक्र विजेता शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह की तीसरी पुण्यतिथि पर…