मार्ग मरम्मत कार्य का शिलान्यास कर उद्घाटन किया क्षेत्रीय विधायक

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) जनपद के पयागपुर मुख्य मार्ग पर पैतोरा मोड़ के निकट पयागपुर से मोहनापुर तक जाने वाले मार्ग के विशेष मरम्मत कार्य का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक सुभाष त्रिपाठी ने शिलान्यास कर बोर्ड का उद्घाटन किया। विधायक ने इस दौरान अपने कार्यकाल एवं सांसद कैसरगंज बृजभूषण शरण सिंह के द्वारा कराए गए विकास कार्यों का उल्लेख किया एवं एक सपा नेता का नाम न लेते हुए उन पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग केवल चिट्ठी लिखने में विश्वास करते हैं जबकि भाजपा काम करने में विश्वास करती है ।इस दौरान उन्होंने लोगों से नगर पंचायत चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों को विजई बनाने की अपील भी की। कार्यक्रम के दौरान सामाजिक कार्यकर्ता हरिओम रस्तोगी, मैन बहादुर सिंह ,राम गोपाल शुक्ला, अजीत शुक्ला ,विधायक प्रतिनिधि निशंक त्रिपाठी समेत तमाम लोग मौजूद रहे ।कार्यक्रम का संचालन ऐबी शुक्ला ने किया।

Editor CP pandey

Recent Posts

मिठाई ताजा या पुरानी? काउंटर पर ‘टुडे’ लिखा, खाद्य सुरक्षा विभाग से जवाब मांग रहे सवाल

देवरिया में मिठाई की दुकानों पर ‘टुडे’ का खेल! पुरानी मिठाई को ताजा बताकर बेचने…

2 hours ago

₹2 के चक्कर में रेस्टोरेंट पर ₹1.06 लाख की मार! ₹18 की बोतल ₹20 में बेचना पड़ा भारी

ग्राहक के दो रुपये लौटाने से इनकार पड़ा महंगा, उपभोक्ता आयोग का बड़ा आदेश; जानिए…

3 hours ago

ट्रंप से मस्क तक बदले अमेरिकी सुर! रूस के तेल से लेकर H-1B वीजा तक भारत का दबदबा या बदलते वैश्विक समीकरण?

Aiनिर्मित नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश नीति को लेकर देश…

3 hours ago