साथ-साथ कार्यक्रम के अन्तर्गत 02 परिवारों के मध्य कराया गया सुलह-समझौता

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)l पुलिस अधीक्षक संत कबीर नगर सत्यजीत गुप्ता के निर्देशन में चलाये जा रहे ‘साथ-साथ कार्यक्रम’ -टूटते परिवार को जोड़ने की एक पहल के अंतर्गत रविवार को परिवार परामर्श केन्द्र, महिला थाना संत कबीर नगर में थानाध्यक्ष पूनम मौर्या एवं नियुक्त सदस्य रिफातुल्लाह अंसारी के अध्यक्षता में 02 मामले आए। जिसमें सुलह समझौता करवा कर साथ साथ रहने के लिए राजी किया।
मिली जानकारी के अनुसार पहला मामला काली कुमारी पत्नी रामकुमार निवासी ग्राम बिसौवा थाना मेंहदावल जनपद संत कबीर नगर और रामकुमार पुत्र अज्ञात निवासी ग्राम बिसौवा थाना मेंहदावल जनपद संत कबीर नगर का आया जिनके मध्य पारिवारिक विवाद के कारण इनका रिश्ता टूटने की कगार पर पहुंच गया थाl दोनों पक्षों को काफी समझाने-बुझाने के उपरान्त दोनों पक्ष एक साथ खुशी-खुशी रहने को तैयार हो गए। दोनो पक्षों मे आपसी सहमति से सुलह समझौता कराया गया।
इसी क्रम में दूसरा मामला पूजा पत्नी धर्मेन्द्र निवासी निहैला थाना धनघटा जनपद संत कबीर नगर और धर्मेन्द्र पुत्र हरिशचन्द्र निवासी निहैला थाना धनघटा का आयाl इनके मध्य पारिवारिक विवाद के कारण इनका रिश्ता टूटने की कगार पर था दोनों पक्षों को काफी समझाने बुझाने के उपरान्त दोनों पक्ष एक साथ खुशी-खुशी रहने को तैयार हो गए। दोनो पक्षों मे आपसी सहमति से सुलह समझौता करा कर राजी खुशी से विदा किया गया।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

साइबर सेल की तत्परता से ठगी की रकम वापस, पीड़ित को मिली राहत

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना श्यामदेंउरवा क्षेत्र में साइबर ठगी के एक मामले…

3 hours ago

मेला देखने गए युवक पर चाकू से हमला करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना पनियरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लक्ष्मीपुर में बाकी माता…

3 hours ago

अहिरौली तिवारी महोत्सव 2026 का भव्य समापन, ग्रामीण प्रतिभाओं ने बिखेरा हुनर का जलवा

संस्कृति और उत्साह का अद्भुत संगम देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के अहिरौली तिवारी गांव…

3 hours ago

एक साथ 201 बटुकों का उपनयन संस्कार, वैदिक परंपरा का भव्य आयोजन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। ब्राह्मण विकास परिषद के तत्वावधान में आयोजित भव्य यज्ञोपवीत कार्यक्रम में…

3 hours ago

महायोगी गुरु गोरखनाथ ड्रोन टेक्नोलॉजी लैब का शुभारंभ, छात्रों को मिला हाईटेक प्रशिक्षण का नया मंच

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी…

3 hours ago

भजन और भक्ति के जरिए ईश्वर को पाया जा सकता है: चारु चौधरी

साहित्यकार समाज का आईना होता है: महामंडलेश्वर कनकेश्वरी नंद गिरी गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। अपना…

4 hours ago