3 महीने से नहीं बँटा राशन, स्टॉक भी गायब

भुखमरी के कगार पर गरीब

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। विकास खण्ड नवाबगंज क्षेत्र के अधिकतर ग्राम पंचायतों में सार्वजनिक वितरण प्रणाली में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। गरीबों का राशन बाजार में बेचा जा रहा है। राशन वितरण में सम्बन्धित अधिकारियों की मिली भगत से जमकर लूट मची है। कुछ ग्राम पंचायतें ऐसी है जहां के कोटेदार साल में केवल 8 महीना ही राशन बांटते हैं, बाकी 4 महीनों का राशन बाजार में ले जाकर बेच देते है।

ग्राम पंचायत रंजीतबोझा के कोटेदार द्वारा 3 महीनों से कार्ड धारकों को राशन नहीं दे रहा है। जिससे गांव के गरीब परिवार के लोग भुखमरी के कगार पर पहुंच गए है। कोटेदार द्वारा 3 महीना का राशन ना देने की शिकायत जब गांव के दयाराम यादव व शहजाद अली ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर ऑनलाइन की तो क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक विमल कुमार गुप्ता जांच के लिए रंजीतबोझा गांव पहुंचे। जहां उन्होंने मीना, पप्पू, बुधाई लाल, रामदास, नान्हू, जाबिर व कमरु सहित लगभग 35 कार्ड धारकों के कार्ड की जांच की। जांच में शिकायत की पुष्टि गई।

पूर्ति निरीक्षक विमल कुमार गुप्ता ने जांच में कई खामियां मिलीं है। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वासन दिया है कोटेदार विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जायेगी। रंजीतबोझा के अधिकतर ग्रामीणों ने पूर्ति निरीक्षक को यह भी बताया है कि गांव का कोटेदार ग्रामीणों से अंगूठा लगवा कर और उपभोताओं को दौड़ाता रहता है तथा उन्हें गल्ला नहीं देता है। सूत्र बताते हैं कि अभी भी 112 कुन्टल गल्ला अवशेष बचा है। परन्तु मौके पर कुछ भी गल्ला नहीं है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

एलपीजी आवंटन में नई गाइडलाइन लागू, आवश्यक सेवाओं को मिलेगी प्राथमिकता

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में वाणिज्यिक एलपीजी (Liquefied Petroleum Gas) के आवंटन को लेकर…

5 hours ago

मिशन शक्ति फेज-5: जागरूकता अभियान से महिलाओं में बढ़ा आत्मविश्वास

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य…

6 hours ago

ओवरब्रिज मरम्मत का असर: जानिए कौन सा रास्ता रहेगा खुला, कौन बंद

देवरिया ट्रैफिक अलर्ट: गोरखपुर जाने से पहले पढ़ लें यह जरूरी खबर देवरिया–गोरखपुर ओवरब्रिज मरम्मत:…

6 hours ago

सेमीफाइनल में गंगा वॉरियर्स की दमदार जीत, फाइनल में बनाई जगह

अयोध्याधाम (राष्ट्र की परम्परा)। अयोध्या प्रीमियर लीग के सेमीफाइनल मुकाबले में गंगा वॉरियर्स ने शानदार…

6 hours ago

रोजगार मेले में 38 युवाओं को मिली नौकरी, 175 अभ्यर्थियों ने लिया हिस्सा

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश सरकार के कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण होने के…

6 hours ago

सैनिक स्कूल परीक्षा में चमके ब्लूमिंग बड्स के छात्र, तीन का चयन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान ब्लूमिंग बड्स स्कूल के…

7 hours ago