सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) सरकार के द्वारा चलाए जा रहे मुक्त राशन वितरण को गरीबों तक पहुंचाने के लिए राशन-कार्ड ई-केवाईसी का नियम लागू किया गया जिससे कि गरीबों को यह लाभ मिल सके जिसको कोटेदारों ने अब अवसर में तब्दील कर दिया है । और राशन-कार्ड ई-केवाईसी के नाम पर गरीबों से प्रति राशन-कार्ड 30 रुपए शुल्क लिए जा रहा हैं जबकि राशन-कार्ड ई-केवाईसी सरकार की तरफ से निःशुल्क है ।
पूरा प्रकरण देवरिया जनपद के सलेमपुर तहसील अंतर्गत लार ब्लॉक के राऊतपार रघेन गांव का है जहां पर ग्रामीणों ने कोटेदार के ऊपर यह आरोप लगाया है की राशन-कार्ड ई-केवाईसी मुफ्त में कराया जाना है जबकि हमारे यहां के कोटेदार अंजय सिंह राशन-कार्ड ई-केवाईसी के नाम पर 30 रूपए ले रहे हैं। हम सभी ग्रामीणों ने जब इसका विरोध किया तो कोटेदार अपने दबंगई बस गाली गुप्ता देते हुवे मारपीट पर उतारू हो जा रहे हैं। हम गरीबो को जो सरकार के द्वारा 5 किलो मुफ्त राशन दिया जा रहा है उसी के सहारे अपना दिन गुजारते हैं तो कोटेदार को 30 रूपए हम लोग कैसे दे पाएंगे। वहीं कोटेदार का यह आरोप है कि छोटे से लेकर बड़े अधिकारियों तक को कमीशन देना पड़ता है जिसको मैं इन्हीं लोगों से लेकर दे पाऊंगा मैं अपने घर से नहीं दे पाऊंगा । इस तरह के कृत्य से उतर प्रदेश सरकार के आदेश की अवहेलना हो रही है ।कोटेदार द्वारा नीचे से ऊपर तक कमीशन देने की बात कह कर जिले के अधिकारियों पर सवालिया निशान लगाया जा रहा है । ग्रामीणों से जब समाचार प्रतिनिधि ने डिजिटल के वाई सी के लिए पूछा तो ग्रामीणों ने खुल कर बोला हा 30 रुपया लिया गया के वाई सी के नाम पर ।
2 फ़रवरी को हुए ऐतिहासिक निधन: विज्ञान, साहित्य, राजनीति और सिनेमा के अमर नाम प्रस्तावनाइतिहास…
🔶 2 फ़रवरी को जन्मे महान व्यक्तित्व: इतिहास, योगदान और विरासत(महत्वपूर्ण इतिहास जन्म – विशेष…
✨ प्रस्तावना2 फरवरी का इतिहास विश्व और भारत दोनों के लिए बेहद महत्वपूर्ण रहा है।…
🔱 आज का मूलांक राशिफल: अंक ज्योतिष के अनुसार जानें करियर, धन, प्रेम और भविष्य…
वैदिक ज्योतिष पर आधारित है, जिसमें ग्रह-नक्षत्रों की चाल के अनुसार मेष से लेकर मीन…
🪔 आज का पंचांग 2 फरवरी 2026: शुभ योग, राहुकाल, नक्षत्र और मुहूर्त की संपूर्ण…