रतनपुरा-भीमपुरा मार्ग का मुहाना पानी में डूबा

रतनपुरा से बसनही नाले तक सड़क को ढाई फीट ऊंचा करने की मांग

रतनपुरा/म‌ऊ(राष्ट्र की परम्परा)l म‌ऊ-बलिया को सीधे तौर पर जोड़ने वाला रतनपुरा-भीमपुरा मार्ग के नवनिर्माण का प्रथम चरण पूरा हो चुका है। इसके मुहाने पर इतना पानी लगा हुआ है, लोगों को आवागमन करने में घोर कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। इधर दो दिनों से हुई बरसात का पानी भी इसी सड़क पर जमा हो चुका है। जिससे परेशानी में और भी इजाफा हो गया है।
कार्यदाई संस्था द्वारा सड़क के दोनों तरफ नाली का निर्माण न कराए जाने की वजह से सड़क पर पानी जमा हो रहा है, वहीं दूसरी तरफ अगल-बगल के रिहायशयादारों द्वारा नाबदान का पानी सड़क पर बहाये जाने से नवनिर्मित सड़क का कबाड़ा निकल रहा है। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि रतनपुरा भीमपुरा मार्ग को रतनपुरा से बसनही नाले तक दो से ढाई फीट ऊंचा किया जाना चाहिए जिससे कि सड़क पर पानी न लगे। यही हाल रतनपुरा ग्राम पंचायत के बिसुकिया मोहल्ले का है उक्त कार्यदाई संस्था द्वारा सड़क खोद कर छोड़ दिया है और नाबदान के लिए लगा पाइप भी फट गया है जहां सड़क पर नाबदान का गंदा पानी बह रहा है, जिससे आने वाले राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

शिक्षा का अधिकार 2026: प्रथम चरण की लॉटरी में 519 बच्चों का चयन

कुशीनगर में RTE ऑनलाइन लॉटरी में बच्चों को निजी विद्यालयों में मिला मुफ्त प्रवेश कुशीनगर…

54 minutes ago

बरहज स्टेशन करे पुकार पानी शौचालय दे सरकार – कांग्रेस

ब्रिटिश कॉल मे व्यापार के लिए बना रेलवे स्टेशन हाल्ट मे तब्दील -रविप्रताप सिंह बरहज/देवरिया(राष्ट्र…

1 hour ago

मतदाता सूची संशोधन हेतु विशेष अभियान दिवस घोषित

22 फरवरी को विशेष अभियान दिवस, मतदाता सूची में नाम जोड़ने का सुनहरा अवसर कुशीनगर…

2 hours ago

देवरिया में झपटमारी गैंग का पर्दाफाश

4 शातिर गिरफ्तार, माल व 2 बाइक बरामद देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया में झपटमारी…

2 hours ago

पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों को स्वरोजगार व डिजिटल सशक्तिकरण की दी गई जानकारी

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आकांक्षी विकास खंड बघौली में पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों के…

2 hours ago

आईटीआई देवरिया में जॉब फेयर, इंटरव्यू देकर पाएं तुरंत नौकरी

देवरिया रोजगार महोत्सव 2026: 24 फरवरी को राजकीय आईटीआई में जॉब का सुनहरा मौका, 15+…

2 hours ago