आज़मगढ़ (राष्ट्र की परम्परा)l जिले के जहानागंज थाना पर 25 दिसंबर 2022 को वादी द्वारा तहरीर दी गई कि, उसकी 14 वर्ष की भान्जी जो घर से 6 दिसम्बर को सुबह 06.00 बजे शौच के लिए गई थी, लेकिन वापस नही आई। तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 517/22 धारा 363 आईपीसी पंजीकृत किया गया। विवेचना के क्रम में मुकदमा उपरोक्त में धारा 366/376 भादवि व 3/4 पाक्सो एक्ट की बढोत्तरी व अभियुक्त राँकी पुत्र श्याम निवासी ग्राम बेलहा पंचपेडी जिला बेलासपुर (छत्तीसगढ़) का नाम प्रकाश में आया।
वही पुलिस ने विवेचना के क्रम में उ0नि0 संतोष कुमार मय हमराह को मुखबीर से सूचना मिली कि मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त राँकी पुत्र श्याम निवासी, ग्राम बेलहा थाना पंचपेडी जिला बेलासपुर (छत्तीसगढ़) इस समय सुम्भी नहर पर खड़ा है, इस सूचना पर पुलिस टीम द्वारा सुम्भी नहर के पास पहुँचकर अभियुक्त राँकी उपरोक्त को समय करीब 12 बजे गिरफ़्तार कर न्यायालय भेज दिया।
3 मार्च को हुए निधन भारतीय और विश्व इतिहास में विशेष महत्व रखते हैं। इस…
आज का मूलांक राशिफल: अंक 1 से 9 तक का विस्तृत भविष्यफलआज का मूलांक राशिफल…
3 मार्च को जन्मे व्यक्ति भारत और विश्व इतिहास में विशेष स्थान रखते हैं। इस…
पंचांग 03 मार्च 2026 (Panchang 03 March 2026)दिनांक: 03/03/2026, मंगलवारपक्ष: फाल्गुन शुक्ल पक्ष पूर्णिमासंवत: विक्रम…
1575 – तुकारोई की लड़ाई में अकबर की विजयअकबर ने 3 मार्च 1575 को तुकारोई…
महाराष्ट्र (राष्ट्र की परम्परा)। अंबरनाथ महोत्सव सांस्कृतिक संस्था द्वारा भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन…